Sport : IPL 2026 अंक तालिका में उलटफेर, पंजाब किंग्स को हराकर SRH बनी नंबर-1, जानिए सभी टीमों का हाल #INA

IPL 2026 Updated Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. सीजन का 49वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में घरेलू मैदान पर हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 33 रनों से हराकर एक बड़ी जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही अंक तालिका में उलटफेर देखने को मिला. हैदराबाद ने लंबे वक्त से अंक तालिका के शिखर पर बनी पंजाब की टीम से उसकी बादशाहत छीन ली है.

SRH ने पंजाब किंग्स से छीनी बादशाहत

IPL 2026 में पिछले काफी वक्त से पंजाब किंग्स की टीम शिखर पर बनी हुई थी. मगर, 49वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को धूल चटाई और अंक तालिका में बादशाहत हासिल कर ली है. हैदराबाद ने इस सीजन अब तक 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 7 मैच जीते हैं और 4 मैचों में हार का सामना किया है. 14 अंकों के साथ हैदराबाद की टीम अंक तालिका में पहले नंबर पर पहुंच गई है.

वहीं, SRH के हाथों मिली हार के बाद पंजाब किंग्स खिसककर दूसरे स्थान पर आ गई है. पंजाब ने इस सीजन अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसेमं 6 मैच जीते हैं, 3 मैच हारे, एक मैच बारिश में रद्द हुआ है. इस तरह टीम के पास 13 अंक हैं और अब वह दूसरे स्थान पर काबिज है.

3 टीमों के पास हैं 12-12 अंक

IPL 2026 अंक तालिका में 3 टीमों के पास समान 12-12 अंक हैं, सिर्फ नेट रन रेट के चलते टीमों के स्थान में अंतर देखने को मिल रहा है. तीसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है, जिसने इस सीजन 9 मैच खेले हैं, जिसमें 6 मैच जीते, 3 मैच हारे हैं. RCB का नेट रन रेट +1.420 है. चौथे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स की टीम है, जिसके पास 12 अंक हैं और नेट रन रेट +0.510 है. वहीं, पांचवें स्थान पर गुजरात टाइटंस की टीम है, जिसके पास 12 अंक हैं और नेट रन रेट -0.147 है.

बॉटम-5 में हैं ये टीमें

IPL 2026 अंक तालिका में पांचवें नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम है, जिसने इस सीजन 10 मैच खेले हैं, 5 जीते और 5 हारे हैं. उनके पास 10 अंक हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने 10 मैच खेले हैं, जिसमें से 4 जीते और 6 हारे हैं. दिल्ली के पास 8 अंक हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 8वें पायदान पर है और उसके पास 7 अंक हैं. मुंबई इंडियंस 9वें स्थान पर है, जिसके पास 6 अंक है और लखनऊ  सुपर जायंट्स अंक तालिका में सबसे आखिरी 10वें नंबर पर है और उसके पास 4 अंक है.

ये भी पढ़ें: कूपर कोनोली का शतक गया बेकार, श्रेयस अय्यर की टीम पंजाब किंग्स को रौंदकर टॉप पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद

IPL 2026 अंक तालिका में उलटफेर, पंजाब किंग्स को हराकर SRH बनी नंबर-1, जानिए सभी टीमों का हाल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button