Sport : IPL 2026: इन 4 खिलाड़ियों की वजह से SRH को मिली हार, जानिए मैच में कहां पलटी GT ने बाजी #INA

IPL 2026 : आईपीएल 2025 का 56वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटंस के बीच बीते मंगलवार को खेला गया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबल में सनराइजर्स हैदराबाद को गुजरात टाइटंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा है. हैदराबाद की इस हार के कौन से 4 खिलाड़ी जिम्मेदार है, जबकि गुजरात टाइटंस ने इस मैच में बाजी कहां पलटी, आइए आज हम आपको इसके बारे में बताने वाले हैं.
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 168 रन बनाए. इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद 14.5 ओवर में 86 रनों पर 10 विकेट खोकर ढेर हो गई. इसके साथ ही गुजरात टाइटंस ने ये मैच 82 रनों से जीत लिया. हैदराबाद की इस हार का ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन को जिम्मेदार माना जा सकता है.
We have a new table topper ⏫@gujarat_titans wrap a massive and comprehensive 8️⃣2️⃣-run victory in Ahmedabad ✌️
Scorecard ▶️ https://t.co/o2tKKCeEaH#TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvSRH pic.twitter.com/dJ3VQan0a1
— IndianPremierLeague (@IPL) May 12, 2026
हेड और अभिषेक ने किया निराश
ट्रेविड हेड से लो स्कोर का पीछा करते हुए टीम को उम्मीद थी कि वो टीम को सधी हुई शुरुआत देंगे, लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए और शून्य के स्कोर पर मोहम्मद सिराज की बॉल पर लूज शॉट खेलकर कैच आउट हो गए. उनके बाद अभिषेक शर्मा के ऊपर और ज्यादा जिम्मेदारी बढ़ गई कि वो अपनी टीम को जीत दिलाए. ऐसे में वो भी 6 रन बनाकर कगीसो रबाडा की बॉल पर आउट हो गए.
Travis Head ✅
Abhishek Sharma ✅🎥𝗣𝗼𝘄𝗲𝗿𝗽𝗹𝗮𝘆 𝗯𝗿𝗶𝗹𝗹𝗶𝗮𝗻𝗰𝗲 yet again, ft. Mohd. Siraj and Kagiso Rabada 🤝🔥
Updates ▶️ https://t.co/o2tKKCeEaH#TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvSRH | @gujarat_titans pic.twitter.com/umfJ6CrsV5
— IndianPremierLeague (@IPL) May 12, 2026
ईशान और क्लासेन ने तोड़ी उम्मीद
इन दोनों के विकेट गिरने के बाद ईशान किशन के पास मौका था कि वो आराम से क्रीज पर टिक जाएं और बड़ी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाए, लेकिन ईशान ऐसा नहीं कर सके, वो पैट कमिंस से पहले टीम की कप्तानी भी कर रहे थे. लेकिन इसका असर भी उन पर देखने के लिए नहीं मिला. ईशान 11 रन बनाकर कगीसो रबाडा की बॉल पर जोस बटलर को विकेट के पीछे कैच थमा बैठे.
You say Impact 🗣️
We hear Jason Holder 😎
It’s all #GT at the moment in Ahmedabad 🙌
Updates ▶️ https://t.co/o2tKKCeEaH#TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvSRH | @gujarat_titans pic.twitter.com/x4uU3Z0VB8
— IndianPremierLeague (@IPL) May 12, 2026
ईशान किशन के आउट होने के बाद सारी उम्मीदें हेनरिक क्लासेन पर थी, जो आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है, जिन्होंने आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, लेकिन वो भी अपना विकेट गंवा बैठे. क्लासेन 14 रन बनाकर जेसन होल्डर की बॉल पर जोस बटलर को कैच थमा बैठे.
गुजरात टाइटंस ने कहां पलटी बाजी
इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पावरप्ले के 6 ओवर में ही बाजी पटल दी थी, जब जीटी ने 5.5 ओवर में 32 रन पर अपने 4 विकेट गंवा दिए थे. इसमें ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के विकेट शामिल थे. ये तीनों खिलाड़ी सनराइजर्स हैदराबाद की बैटिंग लाइनअप की रीढ़ की हड्डी हैं. लेकिन इस मैच में जब जीटी ने इन तीनों को इतना लो स्कोर डिफेंड करते हुए आउट कर दिया तो वहीं गुजरात टाइटंस ने बाजी बारी ली.
ये भी पढ़ें : IPL 2026: अंक तालिका में टॉप पर गुजरात टाइटंस का कब्जा, SRH की हार से इन 3 टीमों का बिगड़ा पूरा खेल
IPL 2026: इन 4 खिलाड़ियों की वजह से SRH को मिली हार, जानिए मैच में कहां पलटी GT ने बाजी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









