UP News: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का 38 उम्र में निधन, क्या बोले CM योगी और अखिलेश यादव? – INA

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का बुधवार (13 मई) सुबह निधन हो गया है. प्रतीक महज 38 साल के थे.उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए KGMU भेज दिया गया है. जिसके बाद ही उनकी मौत का सही कारण पता चल सकेगा. प्रतीक के निधन पर बड़े भाई अखिलेश यादव ने समेत तमाम नेताओं ने दुख जाहिर किया है.
समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव ने सोसश मीडिया पर प्रतीक की एक तस्वीर शेयर करते हुए भाई प्रतीक को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने पोस्ट में लिखा ‘प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद!. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे.विनम्र श्रद्धांजलि!.
श्री प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद!
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।
विनम्र श्रद्धांजलि! pic.twitter.com/weadva9hi4
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 13, 2026
सीएम योगी ने प्रतीक के निधन पर जताया दुख
वहीं प्रतीक यादव के निधन पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा ‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पद्म विभूषण स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी के पति श्री प्रतीक यादव जी का अचानक निधन अत्यंत दुखद है. मेरी ओर से हार्दिक श्रद्धांजलि.दुखद परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. मैं भगवान श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शाश्वत शांति प्राप्त हो और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति मिले ॐ शांति!’.
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘पद्म विभूषण’, स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी के पति श्री प्रतीक यादव जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि।
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 13, 2026
पंकज चौधरी ने दी श्रद्धांजलि
इसके अलावा उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने भी प्रतीक यादव के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त की हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा ‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पद्म विभूषण स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी के पति प्रतीक यादव जी के निधन की खबर अत्यंत दुखद है. इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं.ईश्वर उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें’.
&n
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पद्म विभूषण स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी के पति प्रतीक यादव जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएँ शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।
ईश्वर
— Pankaj Chaudhary (@mppchaudhary) May 13, 2026
KGMU में होगा प्रतीक के शव का पोस्टमॉर्टम
लखनऊ के KGMU में प्रतीक के शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा. पूरे पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी की जाएगी. 4 डॉक्टर की टीम पोस्टमार्टम करेगी. अखिलेश यादव KGMU पहुंच गए हैं. इसके साथ ही प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव के भाई भी KGMU में मौजूद हैं. प्रतीक के अचानक निधन से हर किसी को बड़ा झटका लगा है.
मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का 38 उम्र में निधन, क्या बोले CM योगी और अखिलेश यादव?
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




