Sport : MI vs CSK head To Head: वानखेड़े में मुंबई और चेन्नई में से किसका पलड़ा है भारी, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड #INA

MI vs CSK Head . Head Records: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपील 2026 का 33वां मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई और चेन्नई जब भी आमने-सामने होती है तो मैच का रोमांच दोगुना हो जाता है. इस सीजन सीएसके ने 6 में से सिर्फ 2 मुकाबले जीते हैं. वहीं मुंबई ने भी 2 मैचों में जीत दर्ज किया है. जबकि दोनों टीमों को 4-4 मुकाबलों में हार मिली है. हालांकि पिछले मैच में मुंबई ने गुजरात को 100 रनों से हराया था. ऐसे में एमआई के होसले बुलंद होंगे, तो चलिए जानते हैं कि मुंबई और चन्नई का हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा रहा है.
मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स का कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड?
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 39 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से मुंबई इंडियंस ने 21 मैचों में जीत दर्ज किया है. जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को 18 मुकाबलों में जीत मिलेगी. वहीं पिछले 5 मुकाबलों को देखें तो चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 मैच जीते हैं. जबकि मुंबई की टीम सिर्फ एक मैच जीतने में कामयाब हुई है. हेड टू हेड में मुंबई का पलड़ा भारी है. जबकि पिछले 5 मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी रहा है. ऐसे में मुंबई इंडियंस के लिए चेन्नई को हराना आसान नहीं होने वाला है.
वानखेड़े स्टेडियम में कैसा है मुंबई और चेन्नई का हेड टू हेड रिकॉर्ड?
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में हेड टू हेड को देखें तो एमआई टीम का पलड़ा भारी रहा है. वानखेड़े में मुंबई और चेन्नई के बीच कुल 13 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 8 मैचों में मुंबई ने जीत दर्ज किया है. जबकि चेन्नई को 5 मैचों में जीत मिली है. हालांकि इस सीजन घर पर मुंबई इंडियंस कुछ खास नहीं कर पाई है. अब मुंबई चेन्नई को हराकर अपना रिकॉर्ड और बेहतर करना चाहेगी.
रोहित-धोनी पर रहेगी नजर
इस मुकाबले में रोहित शर्मा और एमएस धोनी खेलते नजर आ सकते हैं. इस सीजन धोनी ने एक भी मुकाबला नहीं खेले हैं. जबकि रोहित कुछ मैच के बाद चोटिल हो गए थे. अब दोनों दिग्गज वापसी कर सकते हैं.
If 𝔻𝔼𝕊𝕋ℝ𝕌ℂ𝕋𝕀𝕆ℕ was a video 🔥 pic.twitter.com/3aCPRXDz87
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 22, 2026
𝐒𝟐𝐄𝟏 – The One Where Jacks Trains At Wankhede 👀 pic.twitter.com/40ul7io4BI
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 22, 2026
ऐसा है मुंबई और चेन्नई का स्क्वाड
चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वाड: संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, खलील अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, अकील होसेन, सरफराज खान, एमएस धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, अमन खान, गुरजापनीत सिंह, जैकरी फोल्क्स, रामकृष्ण घोष, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर.
मुंबई इंडियंस का स्क्वाड: क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, कॉर्बिन बॉश, मिशेल सेंटनर, अश्विनी कुमार, विल जैक्स, मयंक मारकंडे, रघु शर्मा, राज बावा, रॉबिन मिंज, AM ग़ज़नफ़र, दानिश मालेवार, कृष भगत, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार.
यह भी पढ़ें: “हम बात नहीं कर पाएंगे….”, जानें CSK के पूर्व खिलाड़ी दीपक चाहर पर क्यों भड़के धोनी
MI vs CSK head To Head: वानखेड़े में मुंबई और चेन्नई में से किसका पलड़ा है भारी, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







