Sport : वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की लिस्ट से हुए बाहर, जानिए कौन हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज #INA

IPL 2026 Orange Cap : आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप लिस्ट पूरी तरह से बदल गई है. भारत के 15 साल के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप होल्डर्स की टॉप – 5 लिस्ट से बाहर हो गए हैं. वहीं बीते मंगलवार को हुए आईपीएल 2026 के 56वें मैच में गुजरात टाइटंस की ओर से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार पारी खेलने वाले साई सुदर्शन ने टॉप 2 में एंट्री मार ली है. इसके साथ ही गुजरात टाइट्स के कप्तान शुभमन गिल भी आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं. 

आईपीएल 2026 का ऑरेंज कैप किस बल्लेबाज के सिर पर सजा हुआ है. ऑरेंज कैप की टॉप 5 लिस्ट में कौन-कौन से बल्लेबाज शामिल है. किस खिलाड़ी ने अब तक आईपीएल 2026 में कितने रन बनाए हैं. आज हम आपको इन सभी सवालों का जवाब देने वाले हैं. 

आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 का ऑरेंज कैप सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के सिर पर सजा हुआ है. उन्होंने अब तक आईपीएल 2026 में 12 मैचों की 12 पारियों में 5 अर्धशतकों के साथ 508 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 38 चौके और 23 छक्के भी निकले हैं. इसके साथ ही वो इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले नंबर 1 बल्लेबाज बने हुए हैं. 

आईपीएल 2026 की ऑरेंज कैप लिस्ट में दूसरे स्थान पर अब साई सुदर्शन पहुंच चुके हैं. उन्होंने अब तक 12 मैचों की 12 पारियों में 501 रन बनाए हैं. वो हेनरिक क्लासेन से सिर्फ 7 रन पीछे हैं. उनके नाम इस सीजन 1 शतक और 5 अर्धशतक भी दर्ज हैं. साई के बल्ले से आईपीएल 2026 में 49 चौके और 22 छक्के निकले हैं. उनका उच्चतम स्कोर 100 रहा है. साई ने हैदराबाद के खिलाफ 61 रनों की पारी खेलकर दूसरा स्थान हासिल किया है.

ऑरेंज कैप होल्डर्स की टॉप – लिस्ट में तीसरे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद के बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का कब्जा है. अभिषेक ने 12 मैचों की 12 पारियों में 481 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 1 शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं. वहीं 43 चौके और 37 छक्के भी उन्होंने लगाए हैं.

शुभमन गिल ऑरेंज कैप की टॉप – 5 लिस्ट में शामिल

केएल राहुल आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बाने वाले चौथे खिलाड़ी बने हुए हैं. राहुल ने 12 मैचों में 1 शतक और 3 अर्धशतकों के साथ 477 रन बनाए हैं. इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर शुभमन गिल का कब्जा है. गिल ने 11 मैचों में 476 रन बनाए हैं. उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 4 अर्धशतक लगाए हैं.

आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप लिस्ट

खिलाड़ी टीम मैच रन सर्वोच्च स्कोर शतक अर्धशतक चौके छक्के
हेनरिक क्लासेन SRH 12 508 69 0 5 38 23
बी साई सुदर्शन GT 12 501 100 1 5 49 22
अभिषेक शर्मा SRH 12 481 135* 1 3 43 37
केएल राहुल DC 12 477 152* 1 3 50 24
शुभमन गिल GT 11 467 86 0 4 45 20
वैभव सूर्यवंशी RR 11 440 103 1 2 38 40
संजू सैमसन CSK 11 430 2 1 45 23
ईशान किशन SRH 12 420 91 0 4 42 23
कूपर कॉनॉली PBKS 11 415 107* 1 2 34 28
श्रेयस अय्यर PBKS 11 392 71* 0 5 27 25
रयान रिकेल्टन MI 9 382 123* 1 2 25 33

ये भी पढ़ें : पर्पल कैप की रेस हुई दिलचस्प, IPL 2026 में इन 2 खतरनाक गेंदबाजों ने लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट

वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की लिस्ट से हुए बाहर, जानिए कौन हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button