Sport : IPL 2026 के 43 मैचों के बाद कैसा है अंक तालिका का हाल, जानिए किस नंबर पर पहुंची कौन सी टीम #INA

IPL 2026 Updated Points Table: आईपीएल 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. सीजन का 43वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस हाईस्कोरिंग मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर एक धमाकेदार जीत दर्ज की. तो आइए आपको बताते हैं कि आईपीएल 2026 के 43 मुकाबलों के बाद अब अंक तालिका का क्या हाल है? कौन सी टीम किस नंबर पर पहुंची है?

DC से मिली हार से RR ने खोया टेबल टॉपर बनने का मौका

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों मिली हार से राजस्थान रॉयल्स की टीम ने टेबल टॉपर बनने का मौका गंवा दिया है. आरआर ने इस सीजन अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसमें 6 मैच जीते हैं, जबकि 4 मैचों में हार का सामना किया है. इस तरह रियान पराग की कप्तानी वाली इस टीम के पास कुल 12 अंक हैं.

यदि राजस्थान रॉयल्स दिल्ली कैपिटल्स को हराने में सफल हो जाती, तो उसके पास 14 अंक हो जाते और वह अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लेती. मगर, दिल्ली कैपिटल्स ने ऐसा नहीं होने दिया और उसने RR को 7 विकेट से हरा दिया, जिससे उनके हाथ से टेबल टॉपर बनने का मौका निकल गया.

पंजाब किंग्स की बादशाहत बरकरार

IPL 2026 में पंजाब किंग्स की बादशाहत बरकरार है. इस सीजन अब तक PBKS ने 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 मैच जीते हैं, जबकि 1 मैच में हार मिली है और एक मैच वॉशआउट हुआ है. इस तरह 13 अंकों के साथ पंजाब किंग्स की टीम अंक तालिका में नंबर-1 पर काबिज है.

अंक तालिका में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 9 मैच खेले हैं, जिसमें 6 मैच जीते हैं और 3 मैचों में हार का सामना किया है. इस तरह RCB 12 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के पास भी 12 अंक हैं और वह (+0.832) नेट रन रेट के चलते तीसरे पायदान पर है.

पांचवें स्थान पर पहुंची DC

IPL 2026 का 43वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ही खेला गया, जिसमें DC ने 7 विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम अंक तालिका में 6वें नंबर पर पहुंच गई है. दिल्ली ने इस सीजन अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते हैं और 5 मैचों में हार का सामना किया है. इस तरह 8 अंकों के साथ छठवें नंबर पर है.

चेन्नई सुपर किंग्स 6 अंक के साथ 7वें स्थान पर है. कोलकाता नाइट राइडर्स 5 अंक के साथ 8वें, मुंबई इंडियंस 4 अंक के साथ नौवें और लखनऊ सुपर जायंट्स 4 अंक के साथ 10वें स्थान पर है. 

IPL 2026 के 43 मैचों के बाद अंक तालिका का हाल

स्थान टीम मैच जीत हार N/R अंक NRR
1 पंजाब किंग्स 8 6 1 1 13 +1.043
2 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 9 6 3 0 12 +1.420
3 सनराइजर्स हैदराबाद 9 6 3 0 12 +0.832
4 राजस्थान रॉयल्स 10 6 4 0 12 +0.510
5 गुजरात टाइटंस 9 5 4 0 10 -0.192
6 दिल्ली कैपिटल्स 9 4 5 0 6 -0.895
7 चेन्नई सुपर किंग्स 8 3 5 0 6 -0.121
8 कोलकाता नाइट राइडर्स 8 2 5 1 5 -0.751
9 मुंबई इंडियंस 8 2 6 0 4 -0.784
10 लखनऊ सुपर जायंट्स 8 2 6 0 4 -1.106

ये भी पढ़ें: वैभव, अभिषेक, विराट सब छूटे पीछे, दिल्ली कैपिटल्स के इस स्टार खिलाड़ी ने ऑरेंज कैप पर किया कब्जा

IPL 2026 के 43 मैचों के बाद कैसा है अंक तालिका का हाल, जानिए किस नंबर पर पहुंची कौन सी टीम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button