Sport : 23 वर्षीय इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास, IPL 2026 में ये रिकॉर्ड बनाकर मचाया धमाल #INA

Harsh Dubeyआईपीएल 2026 का लगभग आधा सफर खत्म होने को है. अब तक टूर्नामेंट के कुल 31 मैच खेले जा चुके हैं. सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बीते मंगलवार को टूर्नामेंट का 31वां मैच खेला गया था. इस मैच में खिलाड़ियों के द्वारा शानदार प्रदर्शन देखने के लिए मिला. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे 23 वर्षीय ऑलराउंडर ने कुछ ऐसा कर दिया, जिससे सभी क्रिकेट फैंस हैरान रह गए. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में क्या किया. आइए जानते हैं.

हर्ष दुबे ने किया बड़ा कारनामा

इस मैच में बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर हर्ष दुबे ने दिल्ली के खिलाफ हैदराबाद की ओर से सिर्फ 2 ओवर डालने. उन्होंने अपने दूसरा ओवर दिल्ली की पारी का 20वां ओवर डाला. इस ओवर में उन्होंने तीन विकेट चटकाए. इसके साथ ही वो इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में 20वें ओवर में 3 विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाजी बन गए हैं. दुबे ने अमित मिश्रा, जैसे दिग्गज गेंदबाज के क्लब में एंट्री मार ली है.

दुबे ने 20वें ओवर में मचाया धमाल

हर्ष दुबे ने इस मुकाबले में 20वें ओवर की पहली गेंद पर अक्षर पटेल (0) को पवेलियन की रहा दिखाई. इसके बाद इसके बाद ओवर की पांचवीं बॉल पर समीर रिजवी (41) को पवेलियन भेजा. इसके बाद अगली यानी की ओवर की छठी बॉल पर लुंगी एनगिडी (0)  को पवेलियन भेजकर अपने 3 विकेट पूरे किए. 

हर्ष से पहले आईपीएल में 20वें ओवर में तीन विकेट लेने वाले स्पिनर की सूची में अमित मिश्रा, एडम जम्पा, राहुल तेवतिया, क्रुणाल पांड्या भी शामिल हैं, जिनके क्लब में अब हर्ष की एंट्री हो चुकी है. उन्होंने अब तक कुल 9 आईपीएल मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं.

IPL में 20वें ओवर में तीन विकेट लेने वाले स्पिनर

  1. अमित मिश्रा DC बनाम डेक्कन दिल्ली 2008
  2. एडम ज़म्पा RPS बनाम SRH विज़ाग 2016
  3. राहुल तेवतिया DC बनाम KKR कोलकाता 2018
  4. क्रुणाल पांड्या RCB बनाम MI वानखेड़े 2025
  5. हर्ष दुबे SRH बनाम DC हैदराबाद 2026 

इन स्पिनर्स ने किन खिलाड़ियों को बनाया अपना शिकार

अमित मिश्रा ने आईपीएल 2008 में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 20वें ओवर में तीन विकेट लिए थे. उन्होंने रवि तेज, प्रज्ञान ओझा और आरपी सिंह को पवेलियन की राह दिखाई थी. इस मुकाबले में उन्होंने 17 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे.

एडम जम्पा ने आईपीएल 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की तरफ से खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 20वें ओवर में दीपक हुड्डा, नमन ओझा और भुवनेश्वर कुमार को आउट किया था. 

राहुल तेवतिया ने आईपीएल 2018 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ की से खेलते आख‍िरी ओवर में 3 विकेट लिए थे. तेवतिया ने 20वें ओवर में शुभमन गिल, पीयूष चावला और टॉम करन को पवेलियन की राह दिखाई थी. 

क्रुणाल पांड्या को आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20वें ओवर में 3 विकेट मिली थीं. उन्होंने मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर और नमन धीर को डग आउट की ओर रवाना किया था.

ये भी पढ़ें : ‘कैचिंग और रन आउट तो करो, तुम कुछ नहीं कर सकते..’ हार के बाद छलका अक्षर पटेल का दर्द, जानिए किसे ठहराया दोषी

23 वर्षीय इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास, IPL 2026 में ये रिकॉर्ड बनाकर मचाया धमाल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close