Sport : IPL 2026: अभिषेक शर्मा के शतक के बाद मलिंगा ने 4 विकेट लेकर मचाया तहलका, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रनों से रौंदा #INA

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हराकर आईपीएल 2026 में अपनी चौथी जीत हासिल किया है. अभिषेक शर्मा के शतक के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने 242 रनों का स्कोर खड़ा किया. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 9 विकेट पर 195 रन ही बना सकी. दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा नीतीश राणा ने 30 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ईशान मलिंग ने 4 विकेट चटकाए. जबकि हर्ष दुबे को 1 सफलता मिली. इसके अलावा दिलशान मदुशंका और साकिब हसन ने 1-1 विकेट चटकाए. 

जल्दी विकेट गिरने के बाद केएल राहुल और नीतीश राणा के बीच हुई थी अच्छी साझेदारी

सनराइजर्स हैदराबाद के दिए 243 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की पारी का आगाज केएल राहुल और पथुम निसांका ने की, लेकिन 6 रन के निजी स्कोर पर मदुशंका ने पथुम निसांका को आउट कर दिल्ली को पहला झटका दिया. इसके बाद नीतीश राणा और केएल राहुल के बीच 73 रनों की साझेदारी हुई, जिसे साकिब हसन ने तोड़ा. राहुल 23 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुए. 

ईशान मलिंगा ने तोड़ी दिल्ली कैपिटल्स की कमर

इसके बाद अगले ही ओवर में ईशान मलिंगा ने 2 विकेट लेकर दिल्ली कैपिटल्स की कमर तोड़ दी. 11वें ओवर की पहली गेंद पर मलिंगा ने नीतीश राणा को चलता किया. राणा ने 30 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली. इसके बाद अगले ही गेंद पर डेविर मिलर को पवेलियन भेजा. मिलर खाता भी नहीं खोल पाए. इसके बाद ईशान मलिंगा ने ही स्टब्स को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को पांचवा झटका दिया. स्टब्स 16 गेंद पर 37 रन बनाए.

हर्ष दुबे ने 3 विकेट लेकर ध्वस्त की सनराइजर्स हैदराबाद की बैटिंग

इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स का लगातार विकेट गिरा और रनों की गति धीमी होती गई. आशुतोष शर्मा 14 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें ईशान मलिंग ने पवेलियन भेजा. फिर समीर रिजवी 41 रन बनाकर हर्ष दुबे का शिकार बने. कप्तान अक्षर पटेल 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इस तरह दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट पर 195 रन ही बना सकी और सनराइजर्स हैदराबाद ने 47 रनों से मैच को अपने नाम कर लिया. 

ऐसी रही सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी

सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट पर 242 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. अभिषेक शर्मा ने 68 गेंदों पर नाबाद 135 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 10 छक्के शामिल रहा. वहीं विस हेड 26 गेंद पर 27 रन बनाए. इस दौरान उनरे बल्ले से 2 चौका और 2 छक्का निकला. वहीं कप्तान ईशान किशन 2 चौके और एक छक्के की मदद से 13 गेंद पर 25 रन बनाए. जबकि हेनरिक क्लासेन ने 13 गेंदों पर नाबाद 37 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सिर्फ कप्तान अक्षर पटेल विकेट लेने में कामयाब हो सके. 

यह भी पढ़ें:  IPL 2026: मुंबई इंडियंस में अचानक हुई इस विदेशी खिलाड़ी की एंट्री, CSK के खिलाफ मैच से पहले टीम को किया ज्वाइन

IPL 2026: अभिषेक शर्मा के शतक के बाद मलिंगा ने 4 विकेट लेकर मचाया तहलका, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रनों से रौंदा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close