Sport : सुनील नरेन ने किया वो कारनामा जो 19 साल के IPL इतिहास में गेल-डिविलियर्स और पोलार्ड नहीं कर सके, बने पहले विदेशी खिलाड़ी #INA

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 60वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. वहीं इस मैच में उतरते ही वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर सुनील नरेन ने आईपीएल में डबल सेंचरी पूरी की. हालांकि उन्होंने बल्ले से रन नहीं बनाए, बल्कि सुनील नरेन अब आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं. यहां तक कि यह कारनामा क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स और काइरन पोलार्ड भी नहीं कर सके. 

IPL में 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने सुनील नरेन

सुनील नरेन ने साल 2012 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था. तब से वो कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं. वो केकेआर टीम के अहम खिलाड़ी बने हुए हैं. अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में उतरते ही सुनील नरेन ने आईपीएल में अपने 200 मैच पूरे किए. आईपीएल में दुनियाभर के कई स्टार विदेशी खिलाड़ी खेले, लेकिन 200 मैचों के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए, लेकिन अब सुनील नरेन को यह कारनामा कर दिया है. 

IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने थे सुनील नरेन

IPL 2026 में ही सुनील नरेन ने अपने 200 विकेट पूरे किए थे. वो आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले पहले विदेशी गेंदबाज बने थे. इसके अलावा नरेन आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले 13वें खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले आईपीएल में कुल 12 खिलाड़ियों ने 200 मैच खेलने का कारनामा किया था और वो सभी भारतीय खिलाड़ी थे. 

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी.

KKR के इम्पैक्ट प्लेयर्स: रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, मथीशा पथिराना, वैभव अरोड़ा

गुजरात टाइटंस की  प्लेइंग 11: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज.

GT के इम्पैक्ट प्लेयर्स: प्रसिद्ध कृष्णा, राहुल तेवतिया, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स

यहां देखें KKR vs GT का लाइन मैच:  IPL 2026 KKR vs GT Live Score: फिन एलन और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर उतरे, कोलकाता की बल्लेबाजी हुई शुरू

सुनील नरेन ने किया वो कारनामा जो 19 साल के IPL इतिहास में गेल-डिविलियर्स और पोलार्ड नहीं कर सके, बने पहले विदेशी खिलाड़ी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button