Sport : 'यह बकवास है इसे बैन करो…', LSG के गेंदबाज आकाश सिंह के 'चिट' सेलिब्रेशन पर भड़के 2 दिग्गज, कह दी बड़ी बात #INA

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों के अलग-अलग अंदाज में सेलिब्रेशन चर्चा का विषय बना हुआ है. इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के 24 साल के तेज गेंदबाज आकाश सिंह के पर्ची वाले सेलीब्रेशन पर विवादों खड़ा हो गया है. दरअसल शुक्रवार, 15 मई को इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आकाश सिंह ने शानदार गेंदबाजी की. मगर विकेट लेने के पर आकाश का पर्ची वाला सेलीब्रेशन कई पूर्व क्रिकेटर्स को पंसद नहीं आया. अंबती रायडू और डेल स्टेन ने आकाश सिंह के सेलीब्रेशन की आलोचना की है.

CSK के खिलाफ आकाश सिंह ने की थी पर्ची वाला सेलीब्रेशन

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 26 रन देकर 3 विकेट चटकाए. विकेट लेने के बाद आकाश सिंह ने अपनी जेब से एक छोटी पर्ची निकालकर जश्न मनाते नजर आए थे. बाद में खुलासा हुआ कि उस पर्ची पर लिखा था #Akkionfire….यह एक मोटिवेशनल मैसेज लिखा था.

IPL 2026 में टेंड बन गया है “चिट सेलीब्रेशन”

इस सीजन यह पहली बार नहीं है जब किसी खिलाड़ी ने पर्ची के साथ सेलीब्रेट किया है. IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल और मुंबई इंडियंस के रघु शर्मा ने भी पर्ची वाली सेलिब्रेशन की थी, लेकिन आकाश सिंह का पर्ची वाला सेलीब्रेशन पूर्व क्रिकेटरों को रास नहीं आया. पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने इसपर तीखी प्रतिक्रिया दी.

अंबाती रायुडू ने चिट सेलिब्रेशन को बैन करने की मांग की

अंबाती रायुडू ने ESPNcricinfo पर कहा कि मैं जानना चाहता हूं कि उसे (आकाश सिंह) आज किस समय कि ऐसा करना बहुत शानदार लगेगा, वो पर्ची को टीवी पर निकालेंगे और सब सोचेंगे कि वो बहुत कूल हैं. वह यह भी जानना चाहता हैं कि उसके कौन से दोस्त थे ने कहा थि यह बहुत अच्छा आइडिया है. रायुडू ने आगे कहा कि हो सकता है कि बहुत लोगों को यह पसंद न आए, लेकिन यह थोड़ा मजाकिया और थोड़ा बकवास है.

यह भी पढ़ें:  पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज हसन अली को लगी गंभीर चोट, स्ट्रेचर पर ले जाया गया मैदान से बाहर

अंबाती रायुडू ने इस तरह के सेलिब्रेशन पर पूरी तरह बैन लगाने की मांग भी कर दी. उन्होंने कहा कि इस चिट वाले बिजनेस पर बैन लगा देना चाहिए. यह पूरी तरह बकवास है. वैसे भी प्लेयर्स को पर्ची लाने की परमिशन नहीं होनी चाहिए.

साउथ अफ्रीका के दिग्गज डेल स्टेन ने भी दी तीखी प्रतिक्रियां

वहीं, साउथ अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भी आकाश सिंह के सेलीब्रेशन पर प्रतिक्रियां दी. हालांकि उन्होंने सीधे आकाश सिंह का नाम नहीं लिया. डेल स्टेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “अब पेपर समेटने का समय आ गया है. अब यह ट्रेंड में नहीं है. सच कहूं तो, यह कभी ट्रेंड में था ही नहीं.”

यह भी पढ़ें:  ये हैं IPL इतिहास में सबसे ज्यादा डॉट बॉल्स फेंकने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, लिस्ट में टॉप पर है भुवनेश्वर कुमार का नाम

'यह बकवास है इसे बैन करो…', LSG के गेंदबाज आकाश सिंह के 'चिट' सेलिब्रेशन पर भड़के 2 दिग्गज, कह दी बड़ी बात





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button