Sport : IPL 2026 DC vs KKR: दिल्ली में आया फिन एलन का तूफान, KKR ने कैपिटल्स को 8 विकेटों से रौंदकर लगाया जीत का चौका #INA

IPL 2026 DC vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 में जीत का चौका लगा दिया है. आज यानि 8 मई को दिल्ली कैपिटल्स को उनके ही घर यानि अरुण जेटली स्टेडियम में मात देकर केकेयर ने इस सीजन में अपनी चौथी जीत दर्ज की है. कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था. डीसी ने पाथुम निसंका और आशुतोष शर्मा की पारियों के दम पर 143 रन का लक्ष्य निर्धारित किया था. जिसे केकेआर ने बड़ी आसानी से 8 विकेट शेष रहते अपने नाम कर लिया.
फिन एलन के तूफान में उड़ी दिल्ली
लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी. अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से क्रमश: 13 और 1 रन बनाकर आउट हुए. रहाणे नॉन स्ट्राइकर् छोर पर रन आउट हुए, तो रघुवंशी के हाथ से गेंद लगकर स्टम्प में जा घुसी. इसके बावजूद फिन एलन ने रनों की रफ्तार को थमने नहीं दिया, उन्होंने 47 गेंदों में 100 रन बनाकर केकेआर की जीत में बड़ी भूमिका निभाई. कैमरन ग्रीन ने 27 गेंदों में 33 रन का योगदान देकर उनका बखूबी साथ दिया.
15 रन के भीतर दिल्ली ने गंवाये 4 विकेट
केएल राहुल और पाथुम निसंका की जोड़ी ने दिल्ली कैपिटल्स को अच्छी शुरुआत दिला दी थी. खास तौर से निसंका ने पहले ओवर से ही आक्रामक शॉट्स खेलना जारी रखा था, दूसरी ओर राहुल संभलकर बल्लेबाजी कर रहे थे. हालांकि यह जोड़ी पहले विकेट के लिए 49 रन ही जोड़ सकी. 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर केएल राहुल आउट हुए. इसके बाद तो मानो विकेटों की झड़ी लग गई. पाथुम निसंका 30 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं नीतीश राणा (8), समीर रिजवी (3) और ट्रिस्टन स्टब्स (2) कुछ खास कमाल नहीं कर पाए. देखते ही देखते 89 के स्कोर पर दिल्ली की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी.
From 74/1 . 89/5 😮
Led by their spinners, @KKRiders wreaking havoc on the #DC batting line-up 💜
Updates ▶️ https://t.co/NaWLphmJKY#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvKKR pic.twitter.com/MdRt8UJImv
— IndianPremierLeague (@IPL) May 8, 2026
यह भी पढ़ें – IPL 2026 DC vs KKR: 34 साल की उम्र में इस बल्लेबाज ने खेल लिया आखिरी मैच? 4 टीमों का रहा हिस्सा
आशुतोष शर्मा के दम पर दिल्ली ने बनाए 142 रन
लगातार विकेटों के पतन के बीच अक्षर पटेल और आशुतोष शर्मा ने 46 गेंदों में 39 रन की साझेदारी की. पटेल 22 गेंदों में 11 रन ही बना पाए, लेकिन आशुतोष में शुरुआत में अपना समय लेने के बाद 28 गेंदों के भीतर 3 चौके और इतने ही छक्के जड़कर 39 रन बनाए. उनकी इस पारी के दम पर दिल्ली 142 के संयुक्त स्कोर पर पहुंच सकी. अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी को 2-2 विकेट मिले. वैभव अरोड़ा, सुनील नरेन और कैमरन ग्रीन के खाते में 1-1 सफलता आई.
यह भी पढ़ें – DC vs KKR: केएल राहुल से ये रिकॉर्ड नहीं छीन सकते रोहित-विराट, इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा
IPL 2026 DC vs KKR: दिल्ली में आया फिन एलन का तूफान, KKR ने कैपिटल्स को 8 विकेटों से रौंदकर लगाया जीत का चौका
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








