Sport : IPL 2026: जीत के बाद भी शुभमन गिल को लगा बड़ा झटका, जानिए क्यों मिली ये बड़ी सजा #INA

IPL 2026 : गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल की शानदार बैटिंग और बेहतरीन कप्तानी के दम पर टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2026 के 14वें मुकाबले में अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में 1 रन से हराया. इसके जीत के बाद भी गुजरात के कप्तान गिल को बड़ी सजा मिली है. उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा है. शुभमन गिल को क्यों सजा मिली है. उन्होंने ऐसा क्या किया है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं. 

दरअसल, बीते बुधवार यानी 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच खेला गया. इस मैच में 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स सिर्फ 209 रन बना पाई और सिर्फ 1 रन से मैच हार गई. इस मैच में अंतिम 2 बॉल में 2 रनों की जरूरत थी लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा की बॉल पर डेविड मिलर ऐसा नहीं कर पाए. उनके ओवर की पांचवी बॉल पर सिंगल मौजूद था लेकिन मिलर ने नहीं लिया.

इसके बाद जब अंतिम बॉल पर जीत के लिए 2 रन की जरूरत थी तो मिलर से बॉल डॉट निकल गई, जिसके कारण दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद से ही डेविड मिलकर को जमकर ट्रोल किया जा रहा है और उनके ऊपर मैच फिक्स करने जैसे आरोप फैंस के द्वारा लगाए जा रहे हैं.

शुभमन गिल को मिली बड़ी सजा

इस सबके बीच शुभमन गिल को बड़ी सजा मिली है. गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर स्लो ओवर रेट के चलते जुर्माना लगाया गया है. गिल पर बीसीसीआई के द्वारा 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है. ये पहली बार है जब आईपीएल 2026 में शुभमन गिल को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया है. 

शुभमन गिल ने खेली शानदार पारी 

इस मैच में शुभमन गिल ने बल्ले के साथ शानदार प्रदर्शन किया और 70 रनों की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली. गिल ने 45 बॉल में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 155.56 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 70 रन बनाए और अपनी टीम को 20 ओवर में 210 तक पहुंचाया. इसके बाद अक्षर पटेल की टीम दिल्ली कैपिटल्स इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई. 

अब तक आईपीएल 2026 में स्लो ओवर रेट के चलते कई कप्तानों पर जुर्माना लग चुका है. इसमें हार्दिक पांड्या और श्रेयस अय्यर जैसे कप्तानों का नाम भी शामिल है. अब गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल भी इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं.

गिल की टीम ने अब तक आईपीएल 2026 में कुल 3 मुकाबले खेले हैं. इसमें से उसे सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है, जबकि 2 मुकाबलो में उसे हार का समाना करना पड़ा है. इस समय गुजरात टाइटंस के 2 अंक हैं और वो प्वाइंट्स टेबल में छठवें स्थान पर मौजूद हैं.

ये खबर भी पढ़ें : ‘उन्होंने मैच फिक्स किया फिर भी खेल रहे हैं..’ पाकिस्तानी क्रिकेटर ने लाइव TV पर दिया ऐसा बयान, हो गया वायरल

IPL 2026: जीत के बाद भी शुभमन गिल को लगा बड़ा झटका, जानिए क्यों मिली ये बड़ी सजा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close