Sport : IPL 2026 Final: आरसीबी और गुजरात की प्लेइंग-11 में होंगे ये बड़े बदलाव, खिताबी मुकाबले में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है चांस #INA

IPL 2026 Final : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मैच रॉयल चैलेजंर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच खिलाबी मुकाबला आज शाम को अहमदाबाद में खेला जाने वाला है. इस चैंपियन बनने की जंग से पहले दोनों टीमों के फैंस जानने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं कि इस फाइनल शो के लिए क्या RCB और GT अपनी-अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव करेंगे. तो आइए हम आपको उसके बारे में बताने वाले हैं.

आईपीएल 2026 फाइनल में दोनों टीमों की प्लेइंग-11 में बदलाव होने के चांस कम है. क्योंकि इस बड़े और खिताबी मुकाबले में दोनों टीमें अपने विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ जाना चाहेंगी. वो अपनी प्लेइंग-11 में कोई भी बदलाव करना नहीं चाहेंगे. क्योंकि प्रेस कॉन्फेंस में भी दोनों कप्तानों ने प्लेइंग-11 में बदलाव की ओर कोई इशारा नहीं किया है.

RCB में हो सकता है ये बड़ा बदलाव

इसके बावजूद आरसीबी के फैंस इस बड़े मैच में टीम के मैच विनर खिलाड़ी फिल साल्ट को खेलते हुए देखना चाहेंगे. ऐसे में अगर आरसीबी फिल साल्ट को मौका देती है तो उन्हें प्लेइंग-11 से वेंकटेश अय्यर को बाहर करना पड़ सकता है, जो अब तक बल्ले के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आएं हैं. 

GT में इस पेस ऑलराउंडर को मिल सकती है जगह

वहीं गुजरात टाइटंस की टीम में अगर कोई बदलाव किया गया तो वो प्लेइंग-11 में बाएं हाथ के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर अरशद खान को मौका देना चाहेगी. अरशद बॉल के साथ-साथ बल्ले से भी धमाल मचाते हैं. उन्होंने प्लेइंग-11 में साई किशोर की जगह पर प्लेइंग-11 में मौका दिया जा सकता है. 

RCB vs GT: संभावित प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – वेंकटेश अय्यर/ फिल साल्ट विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम डार, जैकब डफी, रोमारियो शेफर्ड.

गुजरात टाइटंस – साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अरशद खान/ साई किशोर.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस का स्क्वाड

RCB: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम डार, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स, फिलिप सॉल्ट, रिचर्ड ग्लीसन, स्वप्निल सिंह, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल.

GT: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, ल्यूक वुड, कॉनर एस्टरहुइज़न, इशांत शर्मा, जयंत यादव, शाहरुख खान, कुलवंत खेजरोलिया, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा.

ये भी पढ़ें : हो गई भविष्यवाणी! कौन जीतेगा आईपीएल 2026 फाइनल, जानें मनोज तिवारी ने आरसीबी या गुजरात किसे बताया चैंपियन?

IPL 2026 Final: आरसीबी और गुजरात की प्लेइंग-11 में होंगे ये बड़े बदलाव, खिताबी मुकाबले में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है चांस





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button