Sport : IPL 2026: मुंबई इंडियंस में अचानक हुई इस विदेशी खिलाड़ी की एंट्री, CSK के खिलाफ मैच से पहले टीम को किया ज्वाइन #INA

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में दूसरा मैच जीतने के बाद मुंबई इंडियंस के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है. दरअसल इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर विल जैक्स मुंबई इंडियंस की टीम के साथ जुड़ गए हैं. इतना नहीं चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 23 अप्रैल को खेले जाने वाले मुकाबले से पहले विल जैक्स प्रैक्टिस करते नजर आए हैं. 

मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़े इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स

मुंबई इंडियंस से विल जैक्स ने आईपीएल 2026 के सीजन में थोड़ी देर से जुड़ने की विनती किया था. दरअसल टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने के बाद विल जैक्स ब्रेक पर थे और अपना फैमली के साथ समय बता रहे थे. वो ब्रेक के दौरान अपनी मंगेतर एना ब्रमवेल के साथ पेरिस और मोरक्को जैसी जगहों पर छुट्टियों मना रहे थे. सीजन शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने कहा था कि जैक्स कुछ समय बाद टीम से जुड़ेंगे. अब जैक्स मुंबई इंडियंस के स्क्वाड में शामिल हो गए हैं. 

विल जैक्स ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बल्ले और गेंद दोनों से मचाया था तहलका

मुंबई इंडियंस ने विल जैक्स को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 5.25 करोड़ रुपये में खरीदकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया था. जैक्स पिछले कुछ वक्त से शानदार फॉर्म में हैं, फरवरी-मार्च में खेली गई टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन से धमाल मचाया था और टीम को सेमीफाइनल तक का सफर तय कराया था. वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 8 मैचों में 56.50 की औसत और 176.56 की स्ट्राइक रेट से 226 रन बनाए थे. इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होंने 9.75 की इकॉनमी और 21.66 की औसत से 9 विकेट चटकाए थे. इस दौरान विल जैक्स 4 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीते थे. 

मुंबई इंडियंस के लिए ट्रंप कॉर्ड साबित हो सकते हैं विल जैक्स

विल जैक्स के आने से मुंबई इंडियंस की टीम को काफी राहत मिली होगी. वो टीम के लिए इस सीजन ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं. वो एक ऑफ-स्पिन गेंदबाज हैं, जो किफायती गेंदबाजी करते हैं और विकेट लेते हैं. इसके अलावा बल्ले से रन बनाते हैं. विल जैक्स ने पिछले सीजन IPL 2025 में 13 मैचों में कुल 233 रन थे. इसके अलावा बॉलिंग में 6 विकेट लिए थे. अब देखने वाली बात होगी की आईपीएल 2026 में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है. 

यह भी पढ़ें:  “मैं शांत स्वभाव का हूं, भैया आराम से….,” हार्दिक पांड्या के चिल्लाने पर ऐसा क्यों बोले तिलक वर्मा

IPL 2026: मुंबई इंडियंस में अचानक हुई इस विदेशी खिलाड़ी की एंट्री, CSK के खिलाफ मैच से पहले टीम को किया ज्वाइन





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close