Sport : रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर के निशान पर 2 बड़े रिकॉर्ड, आज PBKS vs MI मैच में मचाएंगे दोनों धमाल #INA

PBKS vs MI : पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आज यानी 14 मई (गुरुवार) को आईपीएल 2026 का 58वां मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाने वाला है. इस मैच में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के पास खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा. ये दोनों ही खिलाड़ी आज के मैच में अपने नाम कुछ खास रिकॉर्ड करने के लिए उतरेंगे. ये खिलाड़ी कौन से रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे. आइए इस बारे में जातने हैं.
रोहित शर्मा हासिल करेंगे खास उपलब्धि
मुंबई इंडियंस के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा. रोहित शर्मा आज धर्मशाल में 50 रन बनाते ही खास मुकाम हासिल कर लेंगे. रोहित अगर पंजाब किंग्स के खिलाफ आज हाफ सेंचुरी लगा देते हैं तो वो आईपीएल में अर्धशतकों की हाफ सेंचुरी पूरी कर लेंगे.
यानी आज रोहित शर्मा के पास आईपीएल में 50 अर्धशतक पूरे करने का मौका होगा. हिटमैन ने अब तक इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में कुल 49 अर्धशतक लगाए हैं. अब उनके पास इंडियन प्रीमियर लीग में 50 अर्धशतक पूरे करने वाले चौथे खिलाड़ी बनने का मौका होगा.
Mum-𝐁𝐇𝐀𝐈s 🫂💙 pic.twitter.com/9XL0c7xWy7
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 13, 2026
श्रेयस अय्यर के पास होगा 2 रिकॉर्ड बनाने का मौका
पंजाब किंग्स के कप्तान और दाएं हाथ के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के पास भी इस मैच में 2 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. अय्यर अगर इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 30 रन बना लेते हैं तो वो अपने 7000 टी20 रन पूरे कर लेंगे. इसके अलावा अगर अय्यर आज 9 चौके लगा लेते हैं तो वो इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में 350 चौके पूरे कर लेंगे. अभी उनके नाम 341 चौके दर्ज हैं.
𝑭-𝑰𝒀𝑬𝑹 shots from Sarpanch saab 🤌🔥 pic.twitter.com/i3vSn0TPGr
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) May 14, 2026
इस सीजन जमकर गरजा रोहित-अय्यर का बल्ला
आईपीएल 2026 में अब तक रोहित शर्मा ने 6 मैचों में 234 रन बनाए हैं. उनके नाम 2 अर्धशतक भी दर्ज हैं. उनका उच्चतम स्कोर 84 रन रहा है. वहीं श्रेयस अय्यर ने अब तक टूर्नामेंट में 11 मैचों में 392 रन बनाए हैं. इस सीजन अय्यर के बल्ले से 5 अर्धशतक भी निकले हैं.
Catch of the tournament? 😱
Last time #PBKS played #MI, @ShreyasIyer15 pulled this off! 🤯#TATAIPL Race . Playoffs 2026 👉 #PBKSvMI | THU, MAY 14, 6:30 PM pic.twitter.com/iztqckW7qf
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 14, 2026
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स का स्क्वाड
मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम ग़ज़नफ़र, ट्रेंट बोल्ट, रघु शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, हार्दिक पांड्या, केशव महाराज, अश्विनी कुमार, मयंक मारकंडे, शेरफेन रदरफोर्ड, दानिश मालेवार, कृष भगत, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार.
We gonna prove them wrong! 👊🔥 pic.twitter.com/SEC1AhoEJu
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) May 14, 2026
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, मार्को जेनसेन, बेन द्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, यश ठाकुर, ज़ेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, विजयकुमार वैशाख, लॉकी फर्ग्यूसन, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, नेहाल वढेरा, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पियाला अविनाश, विशाल निषाद.
ये भी पढ़ें : ऑरेंज कैप की लिस्ट में बड़ा बदलाव, विराट कोहली ने 11 खिलाड़ियों को पछाड़कर मारी एंट्री, गिल और सूर्यवंशी हुए टॉप-5 से बाहर
रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर के निशान पर 2 बड़े रिकॉर्ड, आज PBKS vs MI मैच में मचाएंगे दोनों धमाल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









