Sport : 'आप ट्रैफिक में तेज गाड़ी चलाते हो…' अभिषेक शर्मा पर पूर्व क्रिकेटर का अटपटा बयान, विराट-रोहित को याद कर बोली बड़ी बात #INA

https://www.newsnationtv.com/sports/indian-premier-league/ipl-2026-orange-cap-list-virat-kohli-reached-third-place-shubman-gill-and-vaibhav-sooryavanshi-out-of-the-top-5-11833212आईपीएल 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर धीरे-धीरे बढ़ रहा है. अब तक इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के कुल 57 मैच खेले जा चुके हैं. आज मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 58वां मुकाबला धर्मशाला में खेला जाने वाला है. इस मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए आज इस बारे में जातने हैं.
रविचंद्रन अश्विन ने अभिषेक शर्मा पर दिया बड़ा बयान
रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि, ‘क्या अभिषेक शर्मा शॉट खेल सकते हैं? बिल्कुल खेल सकते हैं, लेकिन उनसे गलती कहां हुई? यह गाड़ी चलाने जैसा है, आप हाईवे पर 100 या 200 mph की रफ़्तार से गाड़ी चला सकते हैं, लेकिन अगर आप ट्रैफिक जाम में उस तरह गाड़ी चलाते हैं, तो किसी को चोट लग ही जाएगी. क्रिकेट एक ऐसा खेल है जहां हालात ही सब कुछ हैं. मैं देखना चाहता हूं कि अभिषेक शर्मा एक रन में वह गेंद ले लें, दूसरे छोर पर जाएं एक पार्टनरशिप बनाएं.
अश्विन ने आगे कहा कि, ‘विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे लेजेंड्स इसलिए मशहूर हैं क्योंकि वो हालात को समझते हैं और उसके हिसाब से ढल जाते हैं. वो हर सड़क पर एक ही स्पीड से गाड़ी नहीं चलाते. इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को टोटल का पीछा करना चाहिए था लेकिन वो फेल हो गए क्योंकि टॉप तीन ने जिम्मेदारी नहीं ली थी’.
🚨Ashwin Slams Abhishek Sharma for Lack of Adaptability🚨
Ashwin said:🗣️
“Can Abhishek Sharma play the shot? Of course he can. But where did he go wrong? It’s like driving; you can hit 100 or 200 mph on a highway, but if you drive like that in a traffic jam, someone is going .… pic.twitter.com/SuJmoTF6Vz
— Shanu (@Shanu_3010) May 14, 2026
अभिषेक शर्मा पर क्यों बोले रविचंद्रन अश्विन
दरअसल, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का 56वां मुकाबला मंगलवार को खेला गया था. इस मैच में 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की पूरी टीम 14.4 ओवर में 86 रनों पर ढेर हो गई थी. इस मैच में हैदराबाद की टीम का टॉप ऑर्डर 5.5 ओवर में 32 रनों पर पवेलियन लौट गया था. इस मैच में जब टीम को जरूरत थी उस वक्त अभिषेक शर्मा 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे.
अभिषेक अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. ऐसे में रविचंद्रन अश्विन ने उनकी जमकर टांग खींची है. इस सीजन अभिषेक शर्मा के प्रदर्शन की बात करें तो वो अब तक शानदार रहा है. उन्होंने 12 मैचों की 12 पारियों में 1 शतक और 3 अर्धशतकों के साथ कुल 481 रन बनाए हैं.
ये भी पढ़ें : ऑरेंज कैप की लिस्ट में बड़ा बदलाव, विराट कोहली ने 11 खिलाड़ियों को पछाड़कर मारी एंट्री, गिल और सूर्यवंशी हुए टॉप-5 से बाहर
'आप ट्रैफिक में तेज गाड़ी चलाते हो…' अभिषेक शर्मा पर पूर्व क्रिकेटर का अटपटा बयान, विराट-रोहित को याद कर बोली बड़ी बात
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









