Sport : IPL 2026: यशस्वी जायसवाल ने बनाया खास रिकॉर्ड, अजिंक्य रहाणे को पछाड़कर हासिल किया ये मुकाम #INA

IPL 2026 : आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में खेला जा रहा है. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कमाल की पारी खेली और तूफानी अंदाज में अर्धशतक लगाया. इस अर्धशतकीय पारी के साथ ही उन्होंने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. यशस्वी ने कौन सा रिकॉर्ड बनाया है. आइए जानते हैं.
यशस्वी जायसवाल ने लगाया अर्धशतक
इस मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 222 रन बनाए. इस लक्ष्य का पीछा करने के लिए राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल वैभव सूयर्वंशी के साथ हाए. यशस्वी ने 27 बॉल में 7 चौके और 1 छक्के के साथ 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. उन्हें युजवेंद्र चहल का शिकार बने.
3️⃣rd fifty of the season 👌
Yashasvi Jaiswal departs after a well compiled 51 (27) 👏
Updates ▶️ https://t.co/fBbdVnExPZ#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvRR pic.twitter.com/n0VuTTMa80
— IndianPremierLeague (@IPL) April 28, 2026
यशस्वी जायसवाल ने बनाया खास रिकॉर्ड
इस पारी के साथ यशस्वी जायसवाल ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वो राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में अजिंक्य रहाणे को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए 19 बार 50+ स्कोर बनाया है. अब यशस्वी जायसवाल 20 बार राजस्थान रॉयल्स के लिए 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
राजस्थान रॉयल्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर जोस बटलर और संजू सैमसन ने बनाए हैं. ये दोनों ही बल्लेबाज 25-25 बार 50+ स्कोर बनाकर क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर बने हुए हैं. अब यशस्वी जायसवाल इस मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.
Anchor when he’s alongside Vaibhav. On-the-charge when the team requires it.
This is Yashasvi Jaiswal 🫶 pic.twitter.com/oEpQcMrA4i
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 28, 2026
IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज़्यादा 50-प्लस स्कोर
- 25 – जोस बटलर (82 इनिंग्स)
- 25 – संजू सैमसन (144 इनिंग्स)
- 20 – यशस्वी जायसवाल (75 इनिंग्स)
- 19 – अजिंक्य रहाणे (93 इनिंग्स)
- 16 – शेन वॉटसन (76 इनिंग्स)
ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से छिनी ऑरेंज कैप, विराट कोहली और केएल राहुल के लिए भी बढ़ाया खतरा
IPL 2026: यशस्वी जायसवाल ने बनाया खास रिकॉर्ड, अजिंक्य रहाणे को पछाड़कर हासिल किया ये मुकाम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









