Sport : IPL 2027 Retention: SRH ने अपने सबसे बड़े हथियार को ही कर दिया रिलीज, तोड़ी अभिषेक शर्मा की जोड़ी, फैंस को झटका #INA

IPL 2027 Retentions: आईपीएल 2027 के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजी टीमों ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है. ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर क्रिकेट फैंस को चौंका दिया है. SRH ने आगामी मिनी ऑक्शन के लिए कुल 18 खिलाड़ियों को अपने साथ बरकरार रखा है. जबकि 10 खिलाड़ियों को टीम से रिलीज कर दिया है. हैदराबाद के इस फैसले में सबसे ज्यादा हैरानी ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड को रिलीज किए जाने से हुई है, जो पिछले कुछ सीजन में टीम की बल्लेबाजी की सबसे बड़ी ताकत रहे थे और अभिषेक शर्मा के साथ विरोधी टीमों के लिए मुसीबत बनते थे तो चलिए हैदराबाद की पूरी रिटेंशन और रिलीज लिस्ट देखते हैं.

ट्रेविस हेड को रिलीज कर SRH ने फैंस को चौंकाया

सनराइजर्स हैदराबाद की रिलीज लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम ट्रेविस हेड का है. हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने विपक्षी गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए थे. ऐसे में 14 करोड़ रुपये की कीमत वाले हेड को बाहर करने का फैसला फैंस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है. बता दें कि हेड ने इंटरनेशनल बिजी शेड्यूल की वजह से अपना नाम आईपीएल 2027 से वापस लिया है. उनके अलावा हैदराबाद ने दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्ज़ी, श्रीलंका के ऑलराउंडर कामिंदु मेंडिस और अनुभवी भारतीय पेसर जयदेव उनादकट को भी रिलीज कर दिया है.

SRH ने पैट कमिंस समेत 18 खिलाड़ियों पर जताया भरोसा

एक तरफ जहां हैदराबाद ने ट्रेविस हेड जैसे स्टार को जाने दिया, वहीं कप्तान पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन और नीतीश कुमार रेड्डी जैसे मुख्य खिलाड़ियों को रिटेन किया है. हालांकि कमिंस की भी बाहर होने की खबर सामने आई थी, लेकिन टीम ने उन्हें रिटेन किया है. इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने ट्रेड विंडो का शानदार इस्तेमाल करते हुए खलील अहमद, नाथन एलिस और टी. नटराजन को अपनी टीम में शामिल कर गेंदबाजी आक्रमण को बेहद मजबूत कर लिया है.

SRH के बचे 35.15 करोड़ रुपये

ट्रेविस हेड समेत 10 खिलाड़ियों को रिलीज करने के बाद अब सनराइजर्स हैदराबाद 16 दिसंबर 2026 को गोवा में होने वाले आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन में 40.15 करोड़ रुपये के मजबूत पर्स के साथ उतरेगी. 25 खिलाड़ियों के अपने स्क्वाड को पूरा करने के लिए हैदराबाद के पास कुल 7 स्लॉट खाली हैं, जिनमें 3 विदेशी खिलाड़ियों की जगह शामिल है. ऐसे में नीलामी के दौरान फ्रेंचाइजी की नजर इस मोटी रकम का सही इस्तेमाल करते हुए ट्रेविस हेड की जगह एक विस्फोटक विदेशी ओपनर और कुछ बेहतरीन ऑलराउंडर्स को खरीदने पर होगी.

सनराइजर्स हैदराबाद की रिटेन और रिलीज लिस्ट 

सनराइजर्स हैदराबाद की रिटेन लिस्ट – अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, अनिकेत वर्मा, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, स्मरण रविचंद्रन, सलिल अरोड़ा, पैट कमिंस, ब्रायडन कार्स, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, खलील अहमद (ट्रेड), क्रेन्स फुलेत्रा, नाथन एलिस (ट्रेड), प्रफुल हिंगे, साकिब हुसैन, शिवांग कुमार, टी. नटराजन (ट्रेड).

सनराइजर्स हैदराबाद की रिलीज लिस्ट – ट्रेविस हेड, डेविड पायने, दिलशान मदुशंका, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जयदेव उनादकट, कामिंदु मेंडिस, ओंकार तरमाले, आर.एस. अंबरीश, शिवम मावी, अमित कुमार.

यह भी पढ़ें:  IPL 2027 Retention List: CSK ने धोनी के अलावा किन 2 बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर चौंकाया? पर्स में बचे 28.05 करोड़ रुपये

IPL 2027 Retention: SRH ने अपने सबसे बड़े हथियार को ही कर दिया रिलीज, तोड़ी अभिषेक शर्मा की जोड़ी, फैंस को झटका





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button