Sport : ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी फाइनल में डबल सेंचुरी जड़ रचा इतिहास, ध्वस्त किया 1987 का बड़ा रिकॉर्ड #INA

Ishan Kishan: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया है. दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मैच ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है. इस फाइनल मैच में ईस्ट जोन की कप्तानी करते हुए ईशान किशन ने शानदार दोहरा शतक जड़ दिया है. उनके इस दोहरे शतक के दम पर ईस्ट जोन ने फाइनल में अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है. ईशान का दलीप ट्रॉफी में यह दूसरा शतक है, जबकि फाइनल में पहला दोहरा शतक है. ऐसे में दलीप ट्रॉफी के फाइनल में दोहरा शतक जड़कर ईशान किशन ने एक बड़ा कीर्तिमान बना दिया है और उन्होंने 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ईशान दलीप ट्रॉफी के फाइनल में बतौर कप्तान सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

ईशान किशन ने दोहरा शतक जड़ बनाया बड़ा कीर्तिमान

ईशान किशन ईस्ट जोन के लिए दलीप ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं, जबकि वह दलीप ट्रॉफी फाइनल के इतिहास में कप्तान के रूप में दोहरा शतक जड़ने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने हैं. वह 250 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए हैं. इसी के साथ ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में बतौर कप्तान सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का 39 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड अंशुमान गायकवाड़ के नाम था, जिन्होंने 1987 में वेस्ट जोन के कप्तान के रूप में नॉर्थ जोन के खिलाफ 216 रन बनाए थे. ईशान अब इस टूर्नामेंट के फाइनल में 250 रन पूरे करने वाले इतिहास के पहले कप्तान बन गए हैं. 

ईशान किशन ने दिनेश कार्तिक का तोड़ा रिकॉर्ड

इस ऐतिहासिक पारी के दम पर ईशान दलीप ट्रॉफी फाइनल के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज भी बन गए हैं. उन्होंने दिनेश कार्तिक का 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने 2010 के फाइनल में साउथ जोन के लिए 183 रन बनाए थे. इसके अलावा, ईशान दलीप ट्रॉफी फाइनल में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले विकेटकीपर-कप्तान बन गए हैं. साथ ही, वनडे इंटरनेशनल (ODI) और दलीप ट्रॉफी दोनों में दोहरा शतक लगाने वाले वह वर्ल्ड के इकलौते बल्लेबाज हैं. 

ईशान किशन डबल सेंचुरी लगाने वाले ईस्ट जोन के पहले कप्तान और विकेटकीपर बने

ईशान किशन दलीप ट्रॉफी के फाइनल में दोहरा शतक लगाने वाले ईस्ट जोन के पहले कप्तान और विकेटकीपर बन गए हैं. ओवरऑल ईस्ट जोन के लिए दोहरा शतक लगाने वाले वह तीसरे बल्लेबाज बने हैं. उनसे पहले अरुण लाल और सबा करीम ने ईस्ट जोन के लिए खेलते हुए दोहरा शतक लगाया था. ईशान से पहले खिताबी मुकाबले में ईस्ट जोन के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड ऋद्धिमान साहा के नाम दर्ज था, जिन्होंने 2012 के फाइनल में 170 रन बनाए थे. ईशान ओवरऑल दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में 200 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले सातवें बल्लेबाज बने हैं. 

यह भी पढ़ें:  Explainer: सेमीफाइनल-1 ही क्यों खेलेगी टीम इंडिया? जानिए महिला एशिया कप में कैसे होता है इसका फैसला

ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी फाइनल में डबल सेंचुरी जड़ रचा इतिहास, ध्वस्त किया 1987 का बड़ा रिकॉर्ड





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button