Sport : 'ये मेरी गलती थी, उन्होंने मुझे बहुत….' पाकिस्तानी क्रिकेटर का बड़ा बयान, जानिए जसप्रीत बुमराह पर क्या बोले? #INA

PSL 2026 : पाकिस्तान क्रिकेट में आए दिन उथल-पुथल होती रहती है. पाकिस्तान का कोई न कोई क्रिकेटर आए दिन अजीबो-गरीब बयान देता रहता है. अब इस कड़ी में एक और पाकिस्तानी क्रिकेटर का नाम जुड़ गया है. ये पाकिस्तान क्रिकेटर इन दिनों पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में धमाल मचा रहा है. ये पाकिस्तानी क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि उस्मान खान हैं, जो पीएसएल 2026 में हैदराबाद किंग्समेन के लिए खेल रहे हैं.
उस्मान खान ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम से खुद को ड्रॉप किए जाने पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम से जब उनको निकाला गया तो लोगों ने उनको क्या-क्या कहा. इसके साथ ही उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बारे में भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने एक यूट्यूब चैनल पर ये बात की है.
पाकिस्तान टीम से बाहर होने पर बोले उस्मान खान
उस्मान खान ने कहा, ‘जब मुझे पाकिस्तान टीम से निकाल दिया गया तो लोगों ने मुझसे कहा कि मैं कभी वापसी नहीं कर पाऊंगा और मुझे पहले ही काफी मौके मिल चुके हैं. इसलिए मुझे UAE वापस चले जाना चाहिए लेकिन मैं लोगों से कहता था कि पाकिस्तान ने मुझे काफी मौके दिए हैं. यह मेरी गलती थी. यह मेरी गलती थी कि मैं अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाया. फिर मैंने एक पर्सनल ट्रेनर हायर किया और अपनी डाइट और फिटनेस में सुधार किया’.
Usman Khan said, “When I was dropped from the Pakistan team, people told me that I would never make a comeback and that I had already been given enough chances, so I should go back . the UAE. But I used . tell people that Pakistan had given me enough chances, it was my fault.… pic.twitter.com/djhq2nnBcy
— Sheri. (@CallMeSheri1_) April 29, 2026
उन्होंने आगे कहा कि, ‘जब मैंने दुबई छोड़ा, तो मैंने अपने सभी दोस्तों और कोच से कहा कि एक दिन मैं पाकिस्तान की शर्ट पहनकर लौटूंगा और अपने देश के लिए खेलूंगा. यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात होगी. मेरा लक्ष्य UAE में एक टूर्नामेंट में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना है’.
Usman Khan “When I left Dubai, I told all my friends and coaches that one day I will return wearing a Pakistan shirt and playing for my country. It would be a great honour for me. My goal is . represent Pakistan in a tournament in the UAE”🔥
Wow😂💚
🎥-[Hassan Azam YT] https://t.co/IIuFFmO9bW pic.twitter.com/oroyReEL3I
— Pavilion Post (@CricinsightsX) April 29, 2026
जसप्रीत बुमराह पर दिया उस्मान खान ने बड़ा बयान
उस्मान खान ने जसप्रीत बुमराह के बारे में बात करते हुए कहा कि, ‘बुमराह का सामना करना सबसे मुश्किल है. जब मैंने शॉट खेलने की कोशिश की तो उसने धीमी गेंद फेंकी. जब मैंने सिंगल लेने की कोशिश की तो उसने यॉर्कर फेंकी. जब मैंने डिफेंसिव होने की कोशिश की तो उसने शॉर्ट गेंद फेंकी. वह मेंटली बहुत मजबूत है’.
Pak batter Usman Khan -” Bumrah is the most challenging bowler . face. When I looked . play a shot,he bowled a slower one. When I tried . take a single, he bowled a yorker. When I tried . be defensive, he bowled a short one. he is mentally very strong” pic.twitter.com/iK5Wci843d
— Cover Drive (@day6596) April 29, 2026
उस्मान खान का क्रिकेट करियर
उस्मान खान ने पाकिस्तान के लिए 2024 से लेकर 2026 तक कुल 38 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतकों के साथ 474 रन बनाए हैं. इस दौरान उनको बल्ले से 40 चौके और 22 छक्के निकले हैं. इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के लिए 2 वनडे मैचों में 51 रन बनाए हैं.
ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी का अद्भुत कारनाम, आईपीएल में जो विराट-रोहित नहीं कर पाए वो कर दिखाया
'ये मेरी गलती थी, उन्होंने मुझे बहुत….' पाकिस्तानी क्रिकेटर का बड़ा बयान, जानिए जसप्रीत बुमराह पर क्या बोले?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









