Sport : कुछ तो गड़बड़ है! पाकिस्तान के कोच और खिलाड़ी के बीच हुई मैदान पर तकरार, शाहीन अफरीदी का रिएक्शन हुआ वायरल #INA

BAN vs PAK : बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच इस समय सिलहट के सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. आज इस मुकाबले के दूसरे दिन का खेल खेला जा रहा है. इससे पहले मैच में पाकिस्तान को बांग्लादेश ने हरा दिया था. इस मैच में भी पाकिस्तान की टीम अब तक बैकफुट पर नजर आ रही है. इस मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 278 रन बनाए. वहीं पाकिस्तान की टीम अब तक 63 रन पर अपनी पहली पारी में एक विकेट गंवा चुकी है.

इस मैच के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो देख फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अंदर कुछ तो गड़बड़ है. इस वीडियो में कुछ ऐसा नजर आ रहा है, जिससे साफ पता चल रहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज और पूर्व कप्तान शाहीन अफरीदी और नए-नवेल बॉलिंग कोच उमर गुल के बीच कुछ भी ठीक नहीं है. इस वीडियो में टीम के हेड कोच सरफराज अहमद को भी देखा जा सकता है. 

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में कुछ तो गड़बड़ है

दरअसल, इस मुकाबले में शाहीन अफरीदी को प्लेइंग-11 में मौका नहीं दिया गया है, क्योंकि उन्होंने पहले टेस्ट मैच में गेंद के साथ बहुत ही साधारण प्रदर्शन किया था. ऐसे में वो दूसरे टेस्ट के दौरान मैदान पर नजर आए. वो शायद किसी खिलाड़ी को पानी पिलाने या टीम का कोई मैसेज देने के लिए पिच पर पहुंचे थे. वहीं से जब शाहीन लौटकर बाउंड्री लाइन के पास आए तो उमर गुल उनसे कुछ कहते हुए नजर आए.

इस वीडियो में शायद उमर गुल शाहीन से दोबारा मैदान के अंदर जाकर कोई और मैसेज खिलाड़ियों के देने की बोल रहे हैं लेकिन शाहीन के रिएक्शन से लग रहा है कि वो फिर से जाना नहीं चाहते हैं. उन्हें गुल का ऐसे आदेश देना पसंद नहीं आ रहा है. गुल उनको टच करते हैं लेकिन शाहीन उनका हाथ छिटककर बाउंड्री लाइन से अंदर चले जाते हैं. इसे दौरान शाहीन सिर पर हाथ रखकर इशारा भी करते हैं. इसके बाद हेड कोच सरफराज अहमद गुल के साथ बात करते हुए नजर आते हैं. 

फैंस ने वीडियो पर किए अजीबो-गरीब कमेंट

इसके बाद से क्रिकेट फैंस इस वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे है. फैंस का मामला है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अंदर कुछ तो गड़बड़ है. खिलाड़ियों और कोच के बीच कुछ तो ठीक नहीं है. तभी मैदान पर ऐसी गर्मागर्मी का वीडियो सामने आया है.

ये भी पढ़ें : क्रिस गेल और शॉन मार्श को पछाड़ इस भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाला बना दुनिया का नंबर-1 बल्लेबाज

कुछ तो गड़बड़ है! पाकिस्तान के कोच और खिलाड़ी के बीच हुई मैदान पर तकरार, शाहीन अफरीदी का रिएक्शन हुआ वायरल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button