Sport : 22 सितंबर को भारत के खिलाफ ऐतिहासिक T20I के लिए जापान के स्क्वाड का ऐलान, पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में की होगी भिड़ंत #INA

India vs Japan T20I: भारतीय क्रिकेट के लिए 22 सितंबर का दिन ऐतिहासिक है, क्योंकि इस दिन भारत और जापान की क्रिकेट में भिड़ंत होगी. दोनों देशों की पुरुष क्रिकेट टीमों के बीच इतिहास में पहली बार कोई इंटरनेशनल मुकाबला खेले जाने वाला है. इस ऐतिहासिक मैच का आयोजन 22 सितंबर 2026 को जापान के तोचिगी प्रांत में स्थित सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में किया जाएगा, जिसे ‘सुजुकी कप’ का नाम दिया गया है. यह मैच भारत-जापान राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहा है. जापान क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) ने भारत के खिलाफ होने वाले इस इकलौते और ऐतिहासिक T20 इंटरनेशनल मैच के लिए अपनी 15 सदस्यीय मजबूत टीम का ऐलान कर दिया है. टीम की कमान अनुभवी खिलाड़ी केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग को सौंपी गई है. फ्लेमिंग न सिर्फ इस ऐतिहासिक मैच में बल्कि इसके तुरंत बाद होने वाले एशियन गेम्स 2026 में भी जापानी टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे.
जापान ने भारत के खिलाफ T20 के लिए चुनी है मजबूत टीम
जापान ने भारत के खिलाफ होने वाले इस ऐतिहासिक टी20 मुकाबले के लिए अपनी 15 सदस्यीय मजबूत टीम का ऐलान कर दिया है. टीम की कमान अनुभवी कप्तान केंडल फ्लेमिंग के हाथों में होगी, जबकि उनके साथ चार्ली हारा हिन्जे, बेंजामिन गो इटो डेविस, कोहेई कुबोटा, वाटारू मियाउची, रियो सकुरानो, डेक्लान सुजुकी, शोमा स्लेटर, अलेक्जेंडर शिराई, लैचलान लेक, माकोटो तानियामा, इब्राहिम ताकाहाशी, त्सुयोशी ताकादा, जेक कुसुडा और एलेस्टर फ्लेमिंग जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है. यह ऐतिहासिक मुकाबला मैदान पर रोमांच बढ़ाने के साथ-साथ दोनों देशों के बीच शुरू की गई ‘स्पोर्ट 75’ पहल का भी एक बेहद अहम हिस्सा है.
जापान क्रिकेट की बढ़ेगी लोकप्रियता
इस ‘स्पोर्ट 75’ पहल का मुख्य उद्देश्य भारत और जापान के बीच खेलों के माध्यम से आपसी संपर्क, सांस्कृतिक तालमेल और कूटनीतिक सहयोग को और मजबूत करना है. इस अभियान के तहत दोनों देशों के खेल संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि जापान में क्रिकेट की लोकप्रियता को बढ़ाया जा सके और इस खेल को वहां के आम लोगों तक आसानी से पहुंचाया जा सके. यह मैच दोनों देशों के बीच दोस्ती का एक नया चैप्टर लिखेगा.
🚨🇯🇵 THE SQUAD IS HERE! 🇯🇵🚨
日本 🇯🇵 が、スズキカップでインド 🇮🇳 と対戦する歴史的な一戦に臨むメンバーを発表しました。#japancricket #クリケット #india #JPNvIND #SuzukiCup pic.twitter.com/DtbkXKCmt0
— 一般社団法人 日本クリケット協会| JCA Japan Cricket Association (@CricketJapan) September 7, 2026
एशियन गेम्स 2026 से पहले टीम इंडिया को मिलेगा तैयारी करने का मौका
भारत और जापान, दोनों ही टीमों के लिए एशियन गेम्स 2026 से ठीक पहले इस मुकाबले के जरिए अपनी तैयारियों और ताकत को आजमाने का एक बेहतरीन मौका साबित होगा. जहां एक तरफ जापानी टीम को दुनिया की नंबर-1 और मौजूदा टी20 वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम के खिलाफ खेलकर इंटरनेशनल क्रिकेट का एक बहुमूल्य अनुभव मिलेगा, वहीं दूसरी तरफ भारतीय खिलाड़ियों को भी एशियन गेम्स से पहले वहां की परिस्थितियों और पिचों के मिजाज को समझने में काफी मदद मिलेगी.
BCCI सचिव ने बताया क्रांतिकारी कदम
इस ऐतिहासिक मुकाबले को लेकर BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इस मैच को एक क्रांतिकारी कदम बताते हुए कहा कि यह मुकाबला ईस्ट एशिया के नए इलाकों में क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने और इस खेल को सही मायनों में वैश्विक मंच पर ले जाने में मील का पत्थर साबित होगा.
भारत के खिलाफ T20I मैच के लिए जापान की टीम: केंडल फ्लेमिंग, हार्ली हारा हिन्जे, बेंजामिन गोउ इटो डेविस, कोहेई कुबोटा, वातारू मियाउची, रियो साकुराना, डेक्लान सुजुकी, शोमा स्लेटर, अलेक्जेंडर शिराई, लाचलान लेक, मकोतो तानियामा, इब्राहिम ताकाहाशी, त्सुयोशी तकादा, जेक कुसुदा, एलेस्टर फ्लेमिंग.
यह भी पढ़ें: 3 अक्टूबर को इतिहास दोहराएगी टीम इंडिया! एक ही दिन में 2 देशों के खिलाफ मैदान में उतरेगा भारत, रोहित-विराट आएंगे नजर
22 सितंबर को भारत के खिलाफ ऐतिहासिक T20I के लिए जापान के स्क्वाड का ऐलान, पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में की होगी भिड़ंत
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,