Sport : KKR की लगातार 4 जीत से बदल गया प्लेऑफ का समीकरण, दिल्ली रेस से लगभग बाहर, जानिए टॉप पर है कौन सी टीम #INA

IPL 2026 Updated Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 51वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली को करारी हार का सामना करना पड़ा और केकेआर ने लगातार अपनी चौथी जीत दर्ज कर ली है. ऐसे में केकेआर के लगातार जीतने से अब प्लेऑफ का समीकरण काफी बदला हुआ दिख रहा है. तो आइए आपको बताते हैं कि आईपीएल के 51 मुकाबलों के बाद अब अंक तालिका का हाल कैसा है? कौन सी टीम किस स्थान पर है और टॉप पर किस टीम का राज है.

KKR ने प्वॉइंट्स टेबल में सुधारी स्थिति

IPL 2026 में निराशाजनक शुरुआत के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने मजबूत शुरुआत की है. केकेआर ने शुक्रवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को धूल चटाकर लगातार चौथी जीत दर्ज की और अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई है. केकेआर ने इस जीत से खुद को प्लेऑफ की रेस में बरकरार रखा है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते हैं, 5 मैच हारे हैं, जबकि एक मैच बारिश में धुल गया. इस तरह 9 अंक के साथ कोलकाता की टीम अंक तालिका में 7वें स्थान पर है.

SRH टॉप पर है काबिज

IPL 2026 की अंक तालिका में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम टॉप पर बनी हुई है. SRH ने इस सीजन अब तक 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें टीम ने 7 मैच जीते हैं और 4 मैचों में हार का सामना किया है. इस तरह 14 अंक के साथ हैदराबाद आधारित फ्रेंचाइजी अंक तालिका में पहले पायदान पर काबिज है.

नंबर-2 पर पंजाब किंग्स की टीम है, जिसने इस सीजन की शुरुआत तो धमाकेदार अंदाज में की थी, लेकिन पिछले 2 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि, उसके पास 13 अंक हैं और वह प्लेऑफ में क्वालीफाई करने से महज कुछ ही कदम दूर है. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की टीम क्रमश: अंक तालिका में तीसरे चौथे और पांचवें नंबर पर हैं. तीनों ही टीमों के पास 12-12 अंक हैं.

दिल्ली कैपिटल्स की बढ़ीं मुश्किलें

कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों मिली हार के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए प्लेऑफ में पहुंचना नामुमकिन हो गया है. DC ने इस सीजन अब तक 11 मैच खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते हैं, 7 मैच हारे हैं. दिल्ली के पास 8 अंक हैं और वह नेट रन रेट -1.154 के साथ आठवें पायदान पर है. वहीं, अंक तालिका में 9वें नंबर पर है मुंबई इंडियंस, जिसके पास 6 अंक हैं और 10वें पायदान पर है लखनऊ सुपर जायंट्स और उसके पास भी सिर्फ 10 अंक हैं.

बात करें, चेन्नई सुपर किंग्स की तो इस टीम ने पिछले कुछ मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है और लगातार 2 जीत दर्ज की है. इसके बाद ये टीम प्वॉइंट्स टेबल में 10 अंक के साथ 6वें स्थान पर पहुंच गई है.

IPL 2026 की अंक तालिका का हाल:-

स्थान टीम मैच जीत हार N/R अंक NRR
1 सनराइजर्स हैदराबाद 11 7 4 0 14 +0.737
2 पंजाब किंग्स 10 6 3 1 13 +0.571
3 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 10 6 4 0 12 +1.234
4 राजस्थान रॉयल्स 10 6 4 0 12 +0.510
5 गुजरात टाइटंस 10 6 4 0 10 -0.147
6 चेन्नई सुपर किंग्स 10 5 5 0 10 +0.151
7 कोलकाता नाइट राइडर्स 10 4 5 1 8 -0.169
8 दिल्ली कैपिटल्स 10 4 7 1 8 -1.154
9 मुंबई इंडियंस 10 3 7 0 6 -0.649
10 लखनऊ सुपर जायंट्स 10 3 7 0 6 -0.934

ये भी पढ़ें: DC vs KKR: केएल राहुल से ये रिकॉर्ड नहीं छीन सकते रोहित-विराट, इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा

KKR की लगातार 4 जीत से बदल गया प्लेऑफ का समीकरण, दिल्ली रेस से लगभग बाहर, जानिए टॉप पर है कौन सी टीम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button