Sport : मुंबई इंडियंस या सनराइजर्स हैदराबाद, कौन जीतेगा आज का मैच? हेड टू हेड रिकॉर्ड में इस टीम का पलड़ा है भारी #INA

MI VS SRH Head . Head Record: आईपीएल 2026 का 41वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में एक ओर होगी पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद की टीम, तो वहीं उनके सामने होगी हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई. MI इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगी, क्योंकि यदि वह मैच हारती है, तो उसके लिए प्लेऑफ के रास्ते लगभग बंद हो जाएंगे. जबकि SRH जीत दर्ज करके प्लेऑफ की ओर एक और कदम बढ़ाना चाहेगी, क्योंकि वह पहले से ही अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है.
MI VS SRH Head . Head Record
सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 25 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 15 मैच मुंबई ने जीते हैं, जबकि 10 मैचों में हैदराबाद ने जीत दर्ज की है. दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में हाईएस्ट स्कोर 277 रहा है और लोएस्ट स्कोर 87 रनों का रहा है.
- कुल मैच – 25
- मुंबई इंडियंस ने कितने जीते- 15
- सराइजर्स हैदराबाद ने कितने जीते- 10
वानखेड़े स्टेडियम में कैसा है मुंबई और पंजाब का रिकॉर्ड?
मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में अब तक कुल 96 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 57 मैच मुंबई ने जीते हैं, जबकि 38 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. मुंबई इंडियंस का वानखेड़े स्टेडियम में विनिंग प्रतिशत 60.41 रहा है. वहीं, पंजाब किंग्स ने वानखेड़े स्टेडियम में 20 मैच खेले हैं, जिसमें 10 मैच जीते हैं और 10 मैचों में हार का सामना किया है. इस मैदान पर पंजाब किंग्स का विनिंग प्रतिशत 50% है.
| टीम | मैच | जीत | हार | विनिंग % |
|---|---|---|---|---|
| Mumbai Indians | 96 | 57 | 38 | 60.41% |
| Punjab Kings | 20 | 10 | 10 | 50.00% |
ऐसी हैं दोनों टीमें
मुंबई इंडियंस टीम: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवर, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कृष भगत, जसप्रित बुमरा, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, मयंक रावत, रघु शर्मा, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर, विल जैक्स, मयंक मारकंडे, रयान रिकेलटन, रॉबिन मिंज, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार
सनराइजर्स हैदराबाद टीम: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा, लियाम लिविंगस्टोन, स्मरण रविचंद्रन, हर्ष दुबे, दिलशान मदुशंका, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंदु मेंडिस, जीशान अंसारी, शिवम मावी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार
ये भी पढ़ें: भुवनेश्वर कुमार ने 25 साल के गेंदबाज से छीनी पर्पल कैप, IPL 2026 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले 5 गेंदबाजों के नाम
मुंबई इंडियंस या सनराइजर्स हैदराबाद, कौन जीतेगा आज का मैच? हेड टू हेड रिकॉर्ड में इस टीम का पलड़ा है भारी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









