Sport : MI vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से रौंदा, ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन ने मचाया तहलका #INA

MI vs SRH : सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2026 के 41वें मैच में 6 विकेट से हार दिया है. मुंबई से जीत के लिए मिले 244 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद को पहले अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई और इसके बाद पारी की अंजाम तक हेनरिक क्लासेन ने तूफानी पारी खेलकर पहुंचाया. ये सनराइजर्स हैदराबाद की टूर्नामेंट में छठवीं जीत और उसके 12 प्वाइंट्स हो चुके हैं.

इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए रियान रिकेल्टन के शतक की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट पर 243 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद ने 244 रनों के लक्ष्य को 18.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाकर सफलता पूर्वक हासिल कर लिया. ये मुंबई इंडियंस की टूर्नामेंट में छठवीं हार है.

ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने मचाई तबाही

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए ट्रेविस हेड और अभषेक शर्मा आए. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 8.4 ओवर में 129 रन जोड़े. अभिषेक शर्मा ने 24 बॉल में 4 चौके और 3 छक्कों के साथ 45 रनों की पारी खेली. वहीं ट्रेविस हेड ने 30 बॉल में 4 चौके और 8 छक्कों के साथ 76 रनों की विस्फोटक पारी खेली.

हेनरिक क्लासेन ने तूफानी अंदाज में अर्धशतक ठोका

हेनरिक क्लासेन ने मैदान पर आते ही धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की और 22 बॉल में 6 चौके और 3 छक्कों के साथ 50 रन पूरे कर अर्धशतक ठोक दिया. उन्होंने इस मैच में 30 बॉल में 75 रनों की नाबाद पारी खेली. उनके अलावा टीम के लिए नीतीश कुमार रेड्डी ने 21 और सलिल अरोड़ा ने 10 बॉल में 2 चौके और 3 छक्कों के साथ 30 रनों की पारी खेली. मुंबई इंडियंस के लिए एएम गजनफर ने 2 और ट्रेड बोल्ट और हार्दिक पांड्या ने 1-1 विकेट चटकाया.

रियान रिकेल्टन ने ठोका तूफानी शतक

इससे पहले मुंबई इंडियंस के लिए रिकेल्टन ने 55 बॉल में 10 चौके और 8 छक्कों के साथ 123 रनों की नाबाद पारी खेली. वहीं विल जैक्स ने 22 बॉल में 5 चौके और 3 छक्कों के साथ 46 रनों की पारी खेली. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के लिए प्रफुल हिंगे ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि साकिब हुैसन, ईशान मलिंका और नीतीश कुमार रेड्डी ने 1-1 विकेट हासिल किया.

ये भी पढे़ें : बदल गई पर्पल कैप की लिस्ट, भुवनेश्वर कुमार, जोफ्रा आर्चर और अंशुल कंबोज को पछाड़कर ईशान मलिंगा ने मारी बाजी

MI vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से रौंदा, ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन ने मचाया तहलका





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button