Sport : बीच टूर्नामेंट में टूटी मुंबई इंडियंस की कमर, IPL 2026 से बाहर हुआ ये खतरनाक खिलाड़ी, जानिए कौन बना रिप्लेसमेंट #INA

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है. टीम को बीच टूर्नामेंट में अपना सबसे भरोसेमंद और खतरनाक खिलाड़ी खोना पड़ा है. अब टीम ने उसका रिप्लेसमेंट ढूंढ लिया है. दरअसल, मुंबई इंडियंस ने चोटिल मिचेल सेंटनर के रिप्लेसमेंट के तौर पर केशव महाराज को अपने स्क्वाड में शामिल किया है. न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर को साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के स्टार स्पिन गेंदबाज ने रिप्लेस कर दिया है.
मुंबई इंडियंस के स्क्वाड में शमिल हुए महाराज
इंडियन प्रीमियर लीग के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी गई है. इसके मुताबिक मुंबई इंडियंस (MI) ने मिचेल सेंटनर की जगह साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज को साइन किया है, मिचेल सेंटनर बाएं कंधे की चोट की वजह से टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से बाहर हो गए हैं.
Wishing you a speedy recovery, Mitch! 💙 pic.twitter.com/1M36hlUhjo
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 27, 2026
सेंटनर को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ MI के पिछले घरेलू मैच के दौरान बाउंड्री के पास कैच लेने की कोशिश में चोट लगी थी. महाराज एक अनुभवी बाएं हाथ के स्पिनर हैं, जो हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में खेले थे. उन्होंने 2024 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए दो IPL मैच खेले हैं. वह INR 75 लाख की फीस पर MI में शामिल हुए हैं.
🚨 Player Replacement 🚨@mipaltan sign Keshav Maharaj as replacement for the injured Mitchell Santner.
More details 🔽 | #TATAIPL | #KhelBindaas https://t.co/677Ba26V8n
— IndianPremierLeague (@IPL) April 27, 2026
केशव महाराज ने आईपीएल पहले भी खेला है. उन्होंने 2024 में आईपीएल राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला था. उन्होंने अब तक आईपीएल में सिर्फ 2 मैच खेले हैं. इस दौरान उनको सिर्फ 2 विकेट मिले हैं. अब वो मुंबई की ओर से आईपीएल में धमाल मचाना चाहेंगे.
📝𝐌𝐮𝐦𝐛𝐚𝐢 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚𝐧𝐬 𝐬𝐢𝐠𝐧𝐬 𝐊𝐞𝐬𝐡𝐚𝐯 𝐌𝐚𝐡𝐚𝐫𝐚𝐣 𝐚𝐬 𝐑𝐞𝐩𝐥𝐚𝐜𝐞𝐦𝐞𝐧𝐭 𝐟𝐨𝐫 𝐌𝐢𝐭𝐜𝐡𝐞𝐥𝐥 𝐒𝐚𝐧𝐭𝐧𝐞𝐫
Mumbai Indians have confirmed the signing of South African left-arm spinner Keshav Maharaj as a replacement for Mitchell Santner, who has been… pic.twitter.com/B5e2R3zwy2
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 27, 2026
आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस का स्क्वाड
क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, अश्विनी कुमार, विल जैक्स, मयंक मारकंडे, रघु शर्मा, राज बावा, रॉबिन मिंज, AM ग़ज़नफ़र, दानिश मालेवार, कृष भगत, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार
ये भी पढ़ें : DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स के नाम दर्ज हुए अनगिनत शर्मनाक रिकॉर्ड, भुवनेश्वर और हेजलवुड के सामने बैटिंग ऑर्डर हुआ ध्वस्त
बीच टूर्नामेंट में टूटी मुंबई इंडियंस की कमर, IPL 2026 से बाहर हुआ ये खतरनाक खिलाड़ी, जानिए कौन बना रिप्लेसमेंट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









