Sport : IPL 2026: ऑरेंज कैप की रेस हुई दिलचस्प, विराट-अभिषेक छूटे पीछे, SRH के 2 खिलाड़ी टॉप-5 में शामिल #INA

IPL 2026 Orange Cap Update: आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप की रेस मैच दर मैच काफी रोमांचक होती जा रही है. सीजन का 67वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. इस मुकाबले में ऑरेंज कैप की रेस में एसआरएच के बल्लेबाज आगे आए हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने इस सीजन अब तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. साथ ही आपको ऑरेंज कैप होल्डर के बारे में भी बताते हैं…
नंबर-5 पर पहुंचे ईशान किशन
SRH VS RCB मैच में ईशान ने 46 गेंदों पर 79 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली, जिसके लिए ईशान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इसी के साथ IPL 2026 में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे ईशान किशन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें पायदान पर आ पहुंचे हैं. ईशान ने ईशान ने 14 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 14 पारियों में 40.64 के औसत और 178.37 की स्ट्राइक रेट से 569 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 57 चौके और 29 छक्के लगाए हैं. ईशान ने 6 अर्धशतक लगाए हैं.
चौथे नंबर पर पहुंचे वैभव सूर्यवंशी
15 साल के वैभव सूर्यवंशी GT VS CSK मैच से पहले ऑरेंज कैप होल्डर थे. जी हां, वह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. मगर, इस मैच के बाद वह तीसरे पायदान पर आ पहुंचे हैं. वैभव ने इस सीजन अब तक खेले गए 13 मुकाबलों में की 13 पारियों में 236.32 की स्ट्राइक रेट और 44.54 के औसत से 579 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं.
नंबर-3 पर पहुंचे हेनरिक क्लासेन
सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन ने SRH VS RCB मैच में 24 गेंद पर 51 रन की पारी खेली. इसी के साथ वह IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में हेनरिक क्लासेन नंबर-3 पर आ पहुंचे हैं. क्लासेन ने इस सीजन खेले गए 14 मुकाबलों की 14 पारियों में 159.47 की स्ट्राइक रेट और 50.50 के औसत से 606 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 6 अर्धशतक निकले हैं. साथ ही उन्होंने 30 छक्के और 46 चौके जड़े हैं.
दूसरे नंबर पर पहुंचे शुभमन गिल
GT VS CSK मैच में शुभमन गिल ने कमाल की बल्लेबाजी की और उन्होंने 37 गेंदों पर 64 रन बनाए. इसी के साथ वह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं. शुभमन ने इस सीजन खेले गए 13 मैचों की 13 पारियों में 161.67 की स्ट्राइक रेट 47.38 के औसत से 616 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 6 अर्धशतक लगाए हैं. गिल के बल्ले से 57 चौके और 30 छक्के निकले हैं.
साई सुदर्शन के सिर सजी है ऑरेंज कैप
गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने गुरुवार को GT VS CSK मैच में 53 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेली. इसी के साथ वह IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंच गए हैं. सुदर्शन ने इस सीजन अब तक खेले गए 14 मुकाबलों की 14 पारियों में 49.08 के औसत औऱ 157.92 की स्ट्राइक रेट से 638 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 7 अर्धशतक निकले हैं. उन्होंने 62 चौके और 29 छक्के जड़े हैं.
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
| रैंक | खिलाड़ी | रन | मैच | औसत | स्ट्राइक रेट | 50/100 |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | Sai Sudharsan | 638 | 14 | 49.08 | 157.92 | 7/1 |
| 2 | Shubman Gill | 616 | 13 | 47.38 | 161.67 | 6/0 |
| 3 | Heinrich Klaasen | 606 | 14 | 50.50 | 159.47 | 6/0 |
| 4 | Vaibhav Suryavanshi | 579 | 13 | 44.54 | 236.32 | 3/1 |
| 5 | Ishan Kishan | 569 | 14 | 40.64 | 178.37 | 6/0 |
ये भी पढ़ें: SRH vs RCB: जीतकर भी हार गई SRH, रजत पाटीदार की समझदारी कर गई काम, हैदराबाद का हुआ भारी नुकसान
IPL 2026: ऑरेंज कैप की रेस हुई दिलचस्प, विराट-अभिषेक छूटे पीछे, SRH के 2 खिलाड़ी टॉप-5 में शामिल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









