Sport : CSK की जीत के हीरो नूर अहमद ने खोला अपनी सफलता का राज, बोले- 'हर विकेट के लिए सबसे अच्छा होता है…' #INA

Noor Ahmed Statement After CSK VS KKR Match: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रनों से जीत दर्ज कर ली. इस जीत के हीरो रहे नूर अहमद, जिन्होंने KKR के बल्लेबाजों क्रीज पर सेट नहीं होने दिया, नतीजन 193 रनों का पीछे करने उतरी कोलकाता की टीम महज 160 रन ही बना पाई. नूर अहमद को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया. आइए जानते हैं कि POTM अवॉर्ड जीतने के बाद नूर अहमद ने क्या-क्या कहा…
नूर अहमद ने किया कमाल का प्रदर्शन
CSK VS KKR मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 20 ओवर में 193 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया था. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को नूर अहमद की चुनौती का सामना करना पड़ा. नूर ने 4 ओवर के स्पेल में 21 रन देकर 3 विकेट ले लिए और केकेआर को 160 के स्कोर पर रोकने में अहम भूमिका निभाई.
𝙏𝙪𝙧𝙣𝙞𝙣𝙜 the tide @ChennaiIPL‘s way 💛
Noor Ahmad is the Player of the Match for his impressive spell of bowling tonight 🕸️
Scorecard ▶️ https://t.co/jWkXVCPxj5#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvKKR | @noor_ahmad_15 pic.twitter.com/BbGq2HBQJO
— IndianPremierLeague (@IPL) April 14, 2026
POTM बनने के बाद क्या बोले Noor Ahmed?
चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार गेंदबाज Noor Ahmed ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने शानदार गेंदबाजी की, जिसके लिए उन्होंने POTM मैच चुना गया. नूर अहमद ने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के बाद कहा, “सबसे पहले, अपनी टीम के लिए योगदान देकर बहुत खुश हूं. हां, ओस थी और उमस भी थी, इसलिए मैंने अपनी उंगलियों को सूखा रखने की कोशिश की और हां, इससे मुझे सही जगह पर गेंद डालने में काफी मदद मिली. बस यही मायने रखता था.”
क्या पिच स्पिन के लिए अनुकूल थी? इस सवाल पर नूर अहमद ने कहा, “हां, पिच से बहुत खुश हूं. मुझे लगता है कि गेंद बल्ले पर ठीक से नहीं आ रही थी और हां, इसका फायदा उठाना…”
Come for the wickets, stay for the celebration 😉
🎥 Noor Ahmad is 𝙏𝙪𝙧𝙣𝙞𝙣𝙜 𝙩𝙝𝙚 𝙂𝙖𝙢𝙚 for the Super Kings 💛
Updates ▶️ https://t.co/jWkXVCPxj5#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvKKR | @ChennaiIPL | @noor_ahmad_15 pic.twitter.com/IJa0OhBJWP
— IndianPremierLeague (@IPL) April 14, 2026
क्या यह आत्मविश्वास बढ़ाने वाला मैच था? इसपर नूर ने कहा, “हां, निश्चित रूप से इससे बहुत कॉन्फिडेंस मिलता है. हां, मैं आने वाले मैचों में अपनी टीम के लिए योगदान देने के लिए कड़ी मेहनत करता रहूंगा.”
आज रात उनके लिए किस तरह की गति कारगर रही? इसके जवाब में नूर ने कहा, “मुझे लगता है कि गति बदलते रहना हर जगह और हर विकेट के लिए सबसे अच्छा होता है और आज रात, 90 या उससे ऊपर की गति अच्छी रही.”
The sweet taste of a home victory 🥳
Making it two massive wins in a row ✌️ @ChennaiIPL are 𝘽𝙪𝙞𝙡𝙙𝙞𝙣𝙜 𝙩𝙝𝙚 𝙈𝙤𝙢𝙚𝙣𝙩𝙪𝙢 in front of the home fans 💛Scorecard ▶️ https://t.co/jWkXVCPxj5#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvKKR pic.twitter.com/JhCmZ7wsD1
— IndianPremierLeague (@IPL) April 14, 2026
CSK ने अंक तालिका में लगाई छलांग
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने धमाकेदार वापसी की है. सीजन के शुरुआती 3 मैच हारने के बाद सीएसके ने अब बैक टू बैक 2 मैच जीते हैं. मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को हराने के साथ ही चेन्नई की टीम ने अंक तालिका में छलांग लगाई है और 8वें स्थान पर पहुंच गई है. CSK ने अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मैच हारे हैं और 2 मैच जीते हैं. इस तरह 4 अंक और -0.846 नेट रन रेट के साथ ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली सीएसके प्वॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर पहुंच गई है.
ये भी पढ़ें: बैक टू बैक 2 जीत के बाद CSK ने अंक तालिका में लगाई छलांग, टॉप पर RR बरकरार, जानिए किस नंबर पर है कौन सी टीम
CSK की जीत के हीरो नूर अहमद ने खोला अपनी सफलता का राज, बोले- 'हर विकेट के लिए सबसे अच्छा होता है…'
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









