Sport : क्या IPL 2026 के बाद शादी कर रहे हैं शुभमन गिल? टॉस के दौरान डैनी मॉरिसन के सवाल पर GT के कप्तान ने किया खुलासा #INA

IPL 2026: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल क्रिकेट के साथ-साथ अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में बने रहते हैं. उनके रिलेशनशिप स्टेटस जानने के लिए फैंस काफी उत्सुक रहते हैं, लेकिन गिल ने अब तक अपना रिलेशनशिप स्टेटस साफ नहीं किया है. इसी बीच आईपीएल 2026 के 44वें मैच में कुछ ऐसा हुआ कि सभी हैरान रह गए. दरअसल पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले के टॉस के दौरान डैनी मॉरिसन ने शुभमन गिल से शादी को लेकर सवाल पूछ लिया, जिसके बाद गिल का जवाब वायरल हो गया.
डैनी मॉरिसन ने शुभमन गिल से पूछा शादी का सवाल
पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद डैनी मॉरिसन गिल से बात कर रहे थे, लेकिन अचानक से मोरिसन ने पूछा, ‘गिल, अभी भी शादी की घंटियां नहीं बज रही? क्या हमें जानना चाहिए?’
यह भी पढ़ें: ये क्या! IPL 2026 के बीच दूसरी बार बिकी राजस्थान रॉयल्स, भारत के रईसों में होती है RR के नए मालिक की गिनती
शादी के सवाल पर क्या बोले शुभमन गिल
डैनी मॉरिसन के इस सवाल पर शुभमन गिल थोड़ा देर रुके और फिर जवाब देते हुए कहा, ‘नहीं, कुछ नहीं.’ मोरिसन ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘आपसे मिलकर अच्छा लगा.’ इसके बाद उन्होंने पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की तरफ बात करने चले गए. गिल के चेहरे के भाव देखकर साफ पता चला कि वो इस सवाल से हैरान हो गए थे. यह पहला मौका नहीं है. इससे पहले भी पिछले सीजन मॉरिसन ने गिल से शादी को लेकर सवाल किया था.
Danny Morrison – wedding bells around the corner? Getting married soon, Shub?
Shubman Gill – Nope, nothing like that. pic.twitter.com/FiMtA5vRu8
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 3, 2026
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार.
गुजरात टाइटंस इम्पैक्ट सब्सक्रिप्शन: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र.
पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.
पंजाब किंग्स इम्पैक्ट सब्सक्रिप्शन: हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, विजयकुमार विशाक, मुशीर खान, मिशेल ओवेन.
यह भी पढ़ें: सुनील नारायण ने आईपीएल में रचा इतिहास, युजवेंद्र चहल के बाद ये उपलब्धि हासिल करने वाले बने दूसरे गेंदबाज
क्या IPL 2026 के बाद शादी कर रहे हैं शुभमन गिल? टॉस के दौरान डैनी मॉरिसन के सवाल पर GT के कप्तान ने किया खुलासा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









