Sport : PAK VS NAM: पाकिस्तान-नामीबिया मैच हुआ बारिश के कारण रद्द, तो सीधे सुपर-8 में पहुंच जाएगी ये टीम #INA

PAK VS NAM: टी-20 विश्व कप 2026 में अब तक 7 टीमों ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है और अब 8वीं टीम का फैसला 18 फरवरी, बुधवार को हो जाएगा. ये फैसला पाकिस्तान और नामीबिया के मैच से होगा. जी हां, इस मैच से ही तय होगा कि पाकिस्तान की टीम आगे बढ़ेगी या फिर यूएई की टीम अगले राउंड में पहुंचेगी. मगर, अब सवाल उठता है कि यदि पाकिस्तान-नामीबिया के मैच में बारिश आती है, तो कौन सी टीम सुपर-8 में पहुंचेगी और किसका सफर यहीं पर खत्म हो जाएगा.
कैसा रहेगा कोलंबो का मौसम?
पाकिस्तान और नामीबिया के बीच मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा. कोलंबो के मौसम की बात करें, तो बुधवार को वहां बारिश की संभावना है, जिसका असर पाकिस्तान-नामीबिया के मैच पर भी देखने को मिल सकता है. वेदर फॉरकास्ट के मुताबिक, 67% बुधवार को बारिश होने की संभावनाएं हैं, वहीं, 98% तक क्लाउड कवर रह सकते हैं. तापमान 28 से 24 डिग्री तक रह सकता है. हवा 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है और ह्यूमिडिटी 77% रहने की संभावना है.
Zimbabwe seal a Super 8 spot at the #T20WorldCup as rain has the final say in Kandy.
📝: https://t.co/8G1G5WST9V pic.twitter.com/P6Sh5gpIAC
— ICC (@ICC) February 17, 2026
बारिश में धुला मैच तो क्या होगा?
कोलंबो में बुधवार को बारिश की संभावना हैं, जिसका असर पाकिस्तान-नामीबिया के मैच पर भी पड़ सकता है. अब सवाल उठता है कि यदि PAK vs NAM का मैच बारिश में धुल जाता है, तो क्या होगा? कौन सी टीम सुपर-8 में पहुंचेगी और किसका सफर खत्म हो जाएगा?
दरअसल, यदि ये मैच रद्द होता है, तो दोनों ही टीमों को 1-1 अंक मिलेंगे, जिसकी मदद से पाकिस्तान की टीम सुपर-8 में पहुंच जाएगी. अभी ग्रुप-ए में मौजूद पाकिस्तान और यूएसए की टीमों के पास 4-4 अंक हैं. यूएसए अपने सभी 4 लीग मैच खेल चुकी है. ऐसे में अब यदि पाकिस्तान को एक अंक भी मिल जाता है, तो वह सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लेगी. जबकि नामीबिया का सफर भी यहीं खत्म हो जाएगा.
ये भी पढ़ें: सुपर-8 में टीम इंडिया कब-किसके खिलाफ खेलेगी मुकाबले? नोट कर लें टीम इंडिया का शेड्यूल
PAK VS NAM: पाकिस्तान-नामीबिया मैच हुआ बारिश के कारण रद्द, तो सीधे सुपर-8 में पहुंच जाएगी ये टीम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









