Sport : IPL 2026 की 5वीं हार पर फूटा हार्दिक पांड्या का गुस्सा, बोले- 'मैं बिलकुल पसंद नहीं…' #INA

Hardik Pandya Statement: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस की हालत खराब है. गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेले गए मैच में मुंबई को करारी हार का सामना करना पड़ा. वानखेडे़ स्टेडियम में खेले गए इस मैच में 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली MI महज 104 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई और 103 रन से मुंबई पल्टन को हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद हार्दिक पांड्या काफी नाराज नजर आए. तो आइए जानते हैं कि इस मैच में मिली हार के बाद हार्दिक ने क्या-क्या कहा…
हार्दिक पांड्या ने बताई हार की वजह
चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों मिली हार के बारे में हार्दिक पांड्या ने मैच खत्म होने के बाद बात की और बताया कि मैच कहां उनके हाथ से निकला. पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में हार्दिक पांड्या ने कहा, “मुझे लगता है कि पावरप्ले में शुरुआती विकेट गिरना हमेशा मुश्किल होता है. आप हमेशा लक्ष्य का पीछा कर रहे होते हैं और उसके बाद हम संभल नहीं पाए.”
Appreciation all around for a special knock 💙💛
Sanju Samson 🤝 Respect 🫡 #TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvCSK | @ChennaiIPL pic.twitter.com/eS0u6dxRGi
— IndianPremierLeague (@IPL) April 23, 2026
पिच के बारे में पूछा सवाल
IPL 2026 में MI VS CSK के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान पिच काफी मुश्किल नजर आ रही थी. ऐसे में जब पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में पूछा गया कि क्या पिच में कोई बदलाव आया? इस सवाल के जवाब में हार्दिक ने कहा, “मैं ऐसा नहीं कहूंगा. मैं ऐसा कहना पसंद नहीं करता. उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की, 207 रन बनाए. पिच वही थी, मिट्टी भी वही थी. हमें बस अच्छी बल्लेबाजी करनी चाहिए थी.”
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 23, 2026
संजू सैमसन की हार्दिक पांड्या ने की तारीफ
हार्दिक पांड्या ने आगे कहा, “स्पिनरों को गेंद से ग्रिप मिल रही थी, है ना? इसपर हार्दिक ने कहा, हां, मुझे लगता है कि हमारे स्पिनरों ने भी काफी अच्छी गेंदबाजी की. बस संजू सैमसन ने शानदार पारी खेली. उसी समय, उनके बल्लेबाज आते रहे और थोड़ा-थोड़ा करके रन बनाते रहे और उन्हें एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. मुझे लगता है कि उस पिच पर यह एक सम्मानजनक स्कोर से कहीं ज्यादा था. इस स्कोर का पीछा करने के लिए हमें पावरप्ले में अच्छा खेलना था और लय हमारे पक्ष में होनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका.”
A tough night at home.
Paltan, pick your Malaysia Airlines Player of the Match from the link below.
🔗 https://t.co/ieON8El7mf pic.twitter.com/JiXyQDr3hM
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 23, 2026
प्लेइंग-11 में बदलाव की ओर किया इशारा
मुंबई इंडियंस के लिए IPL 2026 का सफर अब तक कुछ खास नहीं रहा है. फ्रेंचाइजी ने 7 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ 2 मैच जीते हैं और 5 मैचों में हार का सामना किया है. इस तरह अंक तालिका में मुंबई 8वें नंबर पर है. ऐसे में चेन्नई के हाथों मिली हार के बाद हार्दिक ने बदलाव की ओर इशारा किया. इसपर हार्दिक पांड्या ने कहा, “मुझे लगता है कि हम इस पर फिर से चर्चा करेंगे, आगे बढ़ेंगे और यह पता लगाएंगे कि हमें क्या करने की आवश्यकता है. हमारे पास कुछ दिन हैं. हमें बस यह देखना है कि हम सबसे अच्छा क्या कर सकते हैं.”
ये भी पढ़ें: ऑरेन्ज कैप की रेस में संजू सैमसन की एंट्री, जानिए IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के नाम
IPL 2026 की 5वीं हार पर फूटा हार्दिक पांड्या का गुस्सा, बोले- 'मैं बिलकुल पसंद नहीं…'
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









