Sport : PBKS vs MI मैच में कौन जीतेगा, पिच रिपोर्ट, वेदर अपडेट और हेड टू हेड रिकॉर्ड के साथ जानें संभावित प्लेइंग-11 #INA

PBKS vs MI : आईपीएल 2026 का 58वां मैच पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होने वाला है. ये मैच आज यानी 14 मई (गुरुवार) को खेला जाएगा. इस मैच को पंजाब किंग्स जीतकर आईपीएल 2026 प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी दावेदारी को बचाना चाहेगी. वहीं मुंबई इंडियंस के पास न कुछ खोने के लिए है और न ही अब कुछ पाने के लिए बचा है, लेकिन वो पंजाब किंग्स को हराकर उनका खेल जरूर खराब करना चाहेगी. तो आइए इस मैच से पहले हम आपको दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच और वेदर रिपोर्ट के साथ-साथ संभावित प्लेइंग-11 के बारे में बताने वाले हैं.
PBKS vs MI हेड टू हेड रिकॉर्ड
पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक आईपीएल में कुल 35 मैच खेले गए हैं. इस दौरान पंजाब किंग्स की टीम को 18 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि मुंबई इंडियंस की टीम ने 17 मैच जीत हैं. ऐसे में इन दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर साफ नजर आती है. आज ये दोनों टीमें अपने आंकड़े ठीक करना चाहेंगी.
पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस का सबसे ज्यादा टीम टोटल 223 है, जबकि उनका सबसे कम स्कोर 87 है. वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 230 का सबसे अधिक स्कोर बनाया है, जबकि उनका सबसे कम टोटल 119 रहा है.
Ready . play cricket under the Himalayan skies 💙 pic.twitter.com/SikMsO1a7K
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 12, 2026
धर्मशाला स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच रनों से भरपूर है. इस मैदान पर बल्लेबाजों को काफी ज्यादा मदद मिलती है. इस छोटे मैदान और बाउंड्री का फायदा अक्सर बल्लेबाजों को मिलता है. इस मैदान की आउटफील्ड भी काफी तेज है, जिसका फायदा सीधे बल्लेबाज उठाते हैं. इस पिच पर नई गेंद से तेज गेंदबाज को थोड़ी बहुत मदद मिलती है. वहीं गेंद पुरानी होने के बाद स्पिनर एक्शन में नजर आते हैं.
कैसा रहेगा धर्मशाला में वेदर रिपोर्ट
धर्मशाला में मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है. इस मैच में बारिश का साया न के बराबर है, जिससे फैंस को मैच पूरा देखने के लिए मिलेगा. यहां पर अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है.
Prabh Paaji is focused, fired up, and ready . bounce back 💪 pic.twitter.com/r9qq3aY4Hf
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) May 13, 2026
PBKS vs MI संभावित प्लेइंग-11
पंजाब किंग्स – प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जानसन, बेन द्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.
मुंबई इंडियंस – रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा, एएम गजनफर.
Yahan dil pighal hi jaata hain 🥹🏔️ pic.twitter.com/4A7bILZPlZ
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) May 13, 2026
पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस का स्क्वाड
PBKS – प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार विशक, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, विष्णु विनोद, बेन द्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, अजमतुल्लाह उमरजई, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद, प्रवीण दुबे.
MI – विल जैक्स, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह, एएम गजनफर, रघु शर्मा, राज बावा, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, क्विंटन डी कॉक, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार.
ये भी पढ़ें : फुल ऑन मस्ती! वैभव सूर्यवंशी की क्यूटनेस ने जीता दिल, सरप्राइज एंट्री पर दिया ऐसा रिएक्शन वीडियो हो गया वायरल
PBKS vs MI मैच में कौन जीतेगा, पिच रिपोर्ट, वेदर अपडेट और हेड टू हेड रिकॉर्ड के साथ जानें संभावित प्लेइंग-11
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









