Sport : रिंकू सिंह और अंगकृष रघुवंशी का धमाल, रायपुर में कोलकाता ने बेंगलुरु को दिया 193 रनों का लक्ष्य #INA

RCB vs KKR Live Score IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 57वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रायपुर में खेला जा रहा है. आरसीबी के कप्तान रजत पटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, फिर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3 विकेट पर 192 रनों का स्कोर खड़ा किया है.
KKR ने पावरप्ले में गंवा दिए थे 2 विकेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी की शुरुआत कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने की. तीसरे ओवर में ही भुवनेश्वर कुमार ने फिन एलन को पवेलियन का रास्ता दिखाया. एलन 8 गेंद पर 18 रन बनाए. इसके बाद 48 रन के स्कोर पर जोश हेजलवुड ने कप्तान अजिंक्य रहाणे को चलता किया. रहाणे 13 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह पावरप्ले में केकेआर ने 2 विकेट गंवा दिए थे.
अंगकृष रघुवंशी और कैमरून ग्रीन के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी
इसके बाद अंगकृष रघुवंशी और कैमरून ग्रीन के बीच तीसरे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी हुई, जिसे रसिख सलाम ने तोड़ा. उन्होंने कैमरून ग्रीन को अपना शिकार बनाया. ग्रीन 24 गेंद पर 32 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद रिंकू सिंह और अंगकृष रघुवंशी ने केकेआर की पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 76 रनों की शानदार साझेदारी की.
𝗥𝗮𝗺𝗽𝗮𝗻𝘁 𝗥𝗶𝗻𝗸𝘂 𝗶𝗻 𝗥𝗮𝗶𝗽𝘂𝗿 😎
A momentum-inducing 49*(29) from the left-hander 👏
Scorecard▶️ https://t.co/X27WecYjiZ#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvKKR | @rinkusingh235 pic.twitter.com/7SUl4rF1ud
— IndianPremierLeague (@IPL) May 13, 2026
रिंकू सिंह और अंगकृष रघुवंशी ने खेली शानदार पारी
केकेआर के लिए अंगकृष रघुवंशी आखिरी तक टिके रहे और सबसे ज्यादा 46 गेंदों पर 71 रनों की पारी खेलकर नाबाद लौटे. वहीं उपकप्तान रिंकू सिंह 29 गेंद पर 49 रन बनाए. आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और रासिख सलाम को 1-1 विकेट मिली.
4⃣ overs . go!
Rinku Singh 🤝 Angkrish Raghuvanshi eye a strong finish 👀
Updates ▶️ https://t.co/X27WecYjiZ#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvKKR pic.twitter.com/773TtO0nWM
— IndianPremierLeague (@IPL) May 13, 2026
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
केकेआर की प्लेइंग 11: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी.
कोलकाता नाइट राइडर्स इम्पैक्ट प्लेयर्स: सौरभ दुबे, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट
आरसीबी की प्लेइंग 11: जैकब बेथेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम डार, जैकब डफी, जोश हेज़लवुड.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का इम्पैक्ट प्लेयर्स: देवदत्त पडिक्कल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह
यह भी पढ़ें: बल्लेबाजों को छोड़िए, बॉलर्स की करते हैं बात…, IPL 2026 में इन 5 गेंदबाजों ने सबसे बेहतरीन औसत से मचाया धमाल
रिंकू सिंह और अंगकृष रघुवंशी का धमाल, रायपुर में कोलकाता ने बेंगलुरु को दिया 193 रनों का लक्ष्य
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









