Sport : 'विराट भैया ने बताया था…', कोहली ने जो ट्रिक बताई, उसी से प्रिंस यादव ने कर दिया उन्हें आउट, मैच के बाद किया खुलासा #INA

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 50वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. इस रोमांचक मैच में आरसीबी को 9 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में विराट कोहली के बल्ले से बिना खाता खोले शून्य पर ही आउट हो गए और उन्हें बोल्ड किया प्रिंस यादव ने. इतना ही नहीं मैच खत्म होने के बाद प्रिंस यादव ने खुलासा किया कि विराट कोहली ने पिछले ही मैच में प्रिंस यादव को जो गुरुमंत्र दिया था, उसी की मदद से उन्होंने विराट का विकेट लिया. तो आइए जानते हैं कि प्रिंस यादव ने क्या-क्या कहा…

Virat Kohli को लेकर क्या बोले प्रिंस यादव?

आईपीएल 2026 में बल्ले से कहर बरपा रहे विराट कोहली को लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने शून्य पर ही आउट कर दिया. कोहली ने महज दूसरी ही गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए. मगर, मैच खत्म होने के बाद कोहली को आउट करने वाले 25 वर्षीय प्रिंस यादव ने बताया कि रन मशीन कोहली ने उन्हें गुरुमंत्र दिया था, जो अब उनके काम आया.

प्रिंस यादव ने विराट कोहली के विकेट के बारे में बात करते हुए पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, मैंने पहली गेंद पर फील्डिंग में गलती की, लेकिन मुझे पता था कि मुझे इसे भूलकर अपना ध्यान भटकने नहीं देना है. पिछले मैच के बाद मैं विराट भैया से बात कर रहा था और उन्होंने मुझसे बस यही कहा था कि जब तक गेंद स्विंग हो रही है, उसी लेंथ पर गेंदबाजी करते रहो. हमने लगातार छह मैच हारे हैं, लेकिन हम प्रयास जारी रखेंगे.

प्रिंस यादव ने झटके 3 विकेट

RCB के साथ खेले गए मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से अच्छी गेंदबाजी देखने को मिली. खासतौर पर प्रिंस यादव ने एक बार फिर प्रभावित किया. उन्होंने कमाल का स्पेल फेंका, जिसमें 33 रन दिए और 3 विकेट चटकाए. प्रिंस ने विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल और जितेश शर्मा को चलता किया. इसके अलावा, शाहबाज अहमद ने 2 विकेट लिए और मोहम्मद शमी ने 1 विकेट चटकाया.

अपनी विकेटचटकाऊ गेंदबाजी के साथ ही प्रिंस यादव आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर जा पहुंचे हैं. प्रिंस ने इस सीजन अब तक 18.69 के औसत से 16 विकेट चटकाए हैं.

LSG ने 9 रन से जीता मैच

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच एक रोमांचक मैच खेला गया. जहां, टॉस जीतकर आरसीबी ने गेंदबाजी चुनी और लखनऊ पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी. LSG ने 3 विकेट के नुकसान पर 210 रनों का लक्ष्य खड़ा किया. मिचेल मार्श ने 111 रनों की शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम 19 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 203 रन ही बना पाई और डीएलएस मैथड द्वारा मिले 213 रनों के लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी, 9 रन से हार गई.

ये भी पढ़ें: LSG vs RCB IPL 2026: लखनऊ में हुआ सांस रोक देने वाला मैच, आखिरी 5 मिनट में पलटी बाजी, RCB पर भारी पड़ी LSG

'विराट भैया ने बताया था…', कोहली ने जो ट्रिक बताई, उसी से प्रिंस यादव ने कर दिया उन्हें आउट, मैच के बाद किया खुलासा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button