Sport : प्रीति जिंटा ने थाम लिया दिल! LIVE मैच में श्रेयस अय्यर के साथ हुआ कुछ ऐसा, रिएक्शन हो गया वायरल #INA

PBKS vs RR : आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में पंबाज किंग्स की को-ऑनर और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने कुछ ऐसा कर दिया कि, देखते ही देखते सोशल मीडिया पर उनका रिएक्शन वायरल हो गया. प्रीति जिंटा का ये रिएक्शन तब आया जब टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर पर अचानक से आउट होने का खतरा आया, लेकिन जब अय्यर इससे बच गए तो प्रीति ने राहत की सांस ली.
प्रीति जिंटा का रिएक्शन हुआ वायरल
दरअसल, पंजाब किंग्स की पारी के 9वें ओरव में अय्यर के खिलाफ एक रिव्यू राजस्थान रॉयल्स के द्वारा लिया गया. तब यशराज पुंजा की गेंद पर श्रेयस अय्यर के पैड पर लगी और राजस्थान ने रिव्यू लिया. क्योंकि अय्यर को नॉट आउट ऑनफील्ड अंपायक द्वारा दिया गया था.
Peak female beauty Preity Zinta ❤️🔥 pic.twitter.com/A1Yue79xkr
— ‘ (@viratkohli_un) April 28, 2026
इसके बाद अल्ट्राएज ने पुष्टि की कि गेंद बैट से नहीं लगी है. वहीं बॉल-ट्रैकिंग ने साफ कर दिया की गेंद विकेट मिस कर रही है. इसके बाद जब थर्ड अंपायर ने कप्तान श्रेयस अय्यर को आउट दे दिया तो प्रीति जिंटा ने अपना दिल थाम लिया. उन्होंने दोनों हाथ अपने दिल पर रखकर भगवान का शुक्रिया अदा किया. उनका ये रिएक्श अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Preity Zinta reaction when Shreyas Iyer survived the LBW. @realpreityzinta 🤣#RRvsPBKS pic.twitter.com/wZlf5MiG8O
— Aʙʜᴀʏ★ (@Thakurabhay_AS3) April 28, 2026
अब तक मैच का हाल
इस मैच की बात करें तो अब तक पंजाब किंग्स ने 17 ओवर में 3 विकेट पर 166 रन बना लिए हैं. इस समय कप्तान अय्यर 29 और मार्कस्ट स्टोइनिस 11 रन बनाकर खेल रहे हैं. इससे पहले प्रभसिमरन सिंह 59, प्रियांश आर्य 29 और कूपर कॉलनी 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं.
Preity Zinta is present today for #PBKSvsRR match pic.twitter.com/bBkRrCkpbz
— Sandip Kamde (@SandipKamde89) April 28, 2026
पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यशराज पुंजा
ये भी पढ़ें : IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी या अभिषेक शर्मा किसने एक पारी में लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के, देखें टॉप 5 में कौन-कौन शामिल
प्रीति जिंटा ने थाम लिया दिल! LIVE मैच में श्रेयस अय्यर के साथ हुआ कुछ ऐसा, रिएक्शन हो गया वायरल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









