Sport : 'मुझे नहीं पता ये क्या हुआ…' RCB से मिली शर्मनाक हार से टूटे अक्षर पटेल, दिया ऐसा बयान हो गया वायरल #INA

DC vs RCB : दिल्ली कैपिटल्स को अपने ही घर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से आईपीएल 2026 के 39वें मुकाबले में शर्मनाक हार मिली. इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले तो 75 रनों पर ढेर हो गई और फिर उसके बाद आरसीबी ने 6.3 ओवर में 77 रन बनाकर मैच धमाकेदार अंदाज में जीत लिया. इस हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पूरी तरह से टूट चुके हैं. उन्होंने आरसीबी से मिली इस हार पर बड़ा बयान दिया है.
आरसीबी से मिली हार पर क्या बोले अक्षर पटेल
अक्षर पटेल ने कहा कि, ‘मुझे भी नहीं पता कि क्या हुआ. इसीलिए कहते हैं कि क्रिकेट में आपको चौकन्ना रहना होता है. हमें इस मैच से आगे बढ़ना होगा. आज के नजरिए से आप कह सकते हैं कि इसका असर हुआ लेकिन आप पीछे मुड़कर देख सकते हैं. अगर कैच लिए गए होते या हमने GT के खिलाफ सिंगल लिया होता, तो मोमेंटम हमारे साथ होता. गेम ऐसा है कि अगर-मगर की कोई गुंजाइश नहीं है. आपको पॉजिटिव रहना होगा, आपका दिन खराब था और पिछले 5-6 गेम से पॉजिटिव बातें लेनी होंगी.
Axar Patel said, “I also don’t know what is happening”. pic.twitter.com/RiYg2AEtxw
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 27, 2026
अक्षर ने जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार के बारे में बात करते हुए कहा कि, ‘मुझे हैरानी नहीं हुई, वे वर्ल्ड क्लास बॉलर हैं, वे हर ग्राउंड पर स्विंग करते हैं, लेकिन अगर हमारे ओपनर या टॉप ऑर्डर ने उन्हें आउट किया होता तो रिजल्ट अलग हो सकता था’. इस मैच में हेजलवुड ने 3.3 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का भी अवार्ड मिला. वहीं भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट चटकाए.
Axar Patel said, : “Bhuvneshwar and Hazlewood are world class bowlers, they bowled superbly and we’re clueless against them.” pic.twitter.com/uyvaHg4TNV
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) April 27, 2026
रजत पाटीदार ने किसके सिर बांधा जीत का सेहरा
वहीं इस जीत पर आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि, ‘विकेट के खेलने के तरीके से मैं भी हैरान हूं. सारा क्रेडिट बॉलर्स, भुवी और हेजलवुड को जाता है. उन्होंने सही एरिया में बॉलिंग की. स्विंग नॉर्मल थी लेकिन अच्छी बात यह थी कि हमें जल्दी विकेट मिल गए और इससे हम ड्राइविंग सीट पर बने रहे. जिस तरह सुयश ने स्टंप टू स्टंप बॉलिंग की, वह देखना वाकई बहुत अच्छा था. अपने रूटीन को फॉलो करना बहुत जरूरी है, हम एक बार में एक गेम पर ध्यान दे रहे हैं. अलग-अलग प्लेयर्स आ रहे हैं और अच्छा कर रहे हैं. टी20 क्रिकेट में फ्लैट पिचों पर आपको बॉलिंग की जरूरत होती है क्योंकि बॉलर्स ही आपको टूर्नामेंट जिता सकते हैं’.
Rajat Patidar as the RCB captain:
Matches – 21.
Wins – 16.
Win percentage – 76%.RAJAT WRITING HIS OWN CHAPTER…!!! 🫡🔥 pic.twitter.com/We0uITcEnO
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 27, 2026
दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने टुबोई लुटिया
इस मुकाबले में दिल्ली का कोई भी बल्लेबाज रंग में नजर नहीं आया. टीम के लिए सिर्फ अभिषेक पोरेल ने 33 बॉल में 3 चौकों के साथ 30 रन बनाए. अन्य कोई बल्लेबाज 20 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू पाया. ऐसे में टीम का हार लगभग तय था. दिल्ली कैपिटल्स ने 8 रन पर अपने 6 बल्लेबाजों को खो दिया था. इसके बाद वापसी करना लगभग उनके लिए मुश्किल था.
ये भी पढ़ें : विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL के इतिहास में ये मुकाम हासिल करने वाले बने पहले बल्लेबाज
'मुझे नहीं पता ये क्या हुआ…' RCB से मिली शर्मनाक हार से टूटे अक्षर पटेल, दिया ऐसा बयान हो गया वायरल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









