Sport : RCB vs GT IPL 2026 Final: स्टेडियम के बाहर लगी फैंस की भारी भीड़, विराट कोहली के जबरा फैन ने कहा- 'आरसीबी जीतेगी' #INA

RCB vs GT IPL 2026 Final : आईपीएल 2026 का फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच अब से कुछ ही घंटों के बाद शुरू होने वाला है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस खिताबी मुकाबले में 1 लाख से अधिक फैंस के आने की उम्मीद है. ये खिताबी जंग दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में होने वाली है, जहां पर दर्शकों के बैठने की संख्या 1.3 लाख के पास है. ऐसे में आज होने वाले इस मैच के लिए मैदान पर भारी मात्रा में फैंस पहुंच चुके हैं.
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाहर फैंस की भीड जमा हो चुकी है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स के बीच आईपीएल फाइनल से कुछ घंटे पहले रविवार सुबह से ही देश भर से फैंस नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचने लगे हैं, जिससे स्टेडियम के आसपास मेले जैसा माहौल बन गया है.
A night where dreams turn into reality ✨
It’s not just a #Final, it’s a 𝘽𝙖𝙩𝙩𝙡𝙚 𝙛𝙤𝙧 𝙂𝙡𝙤𝙧𝙮 🏆
History beckons in Ahmedabad ⌛️#TATAIPL | #TheFinalLeap | #RCBvGT | @RCBTweets | @gujarat_titans pic.twitter.com/GiFL7dfL4n
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
मैदान के बाहर बड़ी मात्रा में पहुंचे फैन
अहमदाबाद में स्टेडियम के बाहर बड़ी संख्या में फैंस इकठे हो गए हैं. जिनमें से कई ने विराट कोहली की मशहूर नंबर 18 जर्सी पहनी हुई थी. क्योंकि डिफेंडिंग चैंपियन और 2022 के विजेताओं के बीच खिताबी मुकाबले का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है.
इस दौरान ज्यादातर फैंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार दूसरा आईपीएल खिताब जीतने का सपोर्ट किया. टीम की बैटिंग की गहराई बैलेंस्ड बॉलिंग अटैक और कोहली जैसे दिग्गजों की मौजूदगी का हवाला दिया.
#WATCH | Gujarat | Outside visuals from Narendra Modi Stadium in Motera, Ahmedabad, where Gujarat Titans will face Royal Challengers Bengaluru in the Indian Premier League 2026 final today pic.twitter.com/MRduBLZEMe
— ANI (@ANI) May 31, 2026
विराट कोहली के फैन ने भरी हुंकार
इस दौरान एक फैन ने कहा, ‘मैं पश्चिम बंगाल से सिर्फ विराट कोहली और आरसीबी के लिए आया हूं. मैं विराट कोहली का बहुत बड़ा फैन हूं. विराट कोहली सबसे ऊपर हैं और मुझे विश्वास है कि RCB फाइनल जीतेगी’.
VIDEO | Ahmedabad: Fans from across the country began arriving at Narendra Modi Stadium since Sunday morning, hours before the IPL final between Royal Challengers Bengaluru and Gujarat Titans, creating a carnival-like atmosphere around the venue.
Large numbers of supporters,… pic.twitter.com/ipovfA689o
— Press Trust of India (@PTI_News) May 31, 2026
आरसीबी और जीटी के पास दूसरी बार चैंपियन बनने का मौका
आईपीएल 2026 के फाइनल से पहले देश और दुनिया भर में फैंस अपनी-अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए पुजा-अर्चना भी कर रहे हैं. इस बार जो भी टीम जीतेगी वो इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में दूसरी बार चैंपियन बनेगी. इससे पहले गुजरात टाइटंस 2022 में आईपीएल का खिताब जीत चुकी है. वहीं साल 2025 में आईपीएल की ट्रॉफी राजस्थान रॉयल्स ने उठाई थी.
2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣: ______❔
Fill in the blanks with your 🏆 prediction! 👇#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/78GQzLzHuc
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
पिछले मैच में कैसा रहा था दोनों टीमों का हाल
इन दोनों टीमों के बीच अंतिम बार मुकाबला आईपीएल 2026 क्वालीफायर 1 में हुआ था, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था. इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 254 रन बनाए थे. टीम के लिए रजत पाटीदार ने 33 बॉल में 5 चौके और 9 छक्कों के साथ 93 रनों की पारी खेली. वहीं टीम के लिए विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या ने 43-43 रनों की पारी खेली थी. जीटी के लिए कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने 2-2 विकेट हासिल किए.
वहीं गुजरात टाइटंस की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.3 ओवर में 10 विकेट पर 160 पर ऑलराउट हो गई थी और 92 रनों के बड़े अंतर से मैच हार गई थी. टीम के लिए सबसे ज्यादा 68 रन राहुल तेवतिया ने बनाए थे. आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा विकेट जैकब डफी ने 3 विकेट चटकाए. वहीं भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पांड्या और रासिख सलाम ने 2-2 विकेट हासिल किए.
ये भी पढ़ें : IPL फाइनल में कैसा रहा है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस का इतिहास, जानें किसे कितनी बार मिली हार
RCB vs GT IPL 2026 Final: स्टेडियम के बाहर लगी फैंस की भारी भीड़, विराट कोहली के जबरा फैन ने कहा- 'आरसीबी जीतेगी'
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









