Sport : रवींद्र जडेजा का चला जादू! स्टंप से टकराई रवींद्र जडेजा की मैजिकल बॉल, 40 ओवर तरसने के बाद मिली सफलता #INA

Ravindra Jadeja : टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका इलेवन के साथ 3 दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेल रही है. इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और भारतीय टीम पहले गेंदबाजी कर रही है. टीम इंडिया के गेंदबाज विकेट के लिए तरसते दिख रहे थे, लेकिन तभी भारत के सबसे अनुभवी खिलाड़ी रवींद्र जडेजा का अनुभव काम आया है और उन्होंने अपनी मैजिकल बॉल से विपक्षी टीम को बड़ा झटका दिया. बता दें, इस वॉर्म-अप मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल फिटनेस संबंधी कारणों से नहीं खेल रहे हैं और टीम इंडिया की कमान केएल राहुल संभाल रहे हैं.
रवींद्र जडेजा ने पसिंदु सूरियाबंदारा को किया बोल्ड
Wicket Number 2⃣ for #TeamIndia! 👌👌
Ravindra Jadeja strikes . dismiss Pasindu Sooriyabandara. 🙌
Updates ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2@imjadeja pic.twitter.com/dFAc26F5Ng
— BCCI (@BCCI) August 7, 2026
श्रीलंका इलेवन के साथ खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से निराशाजनक गेंदबाजी देखने को मिली. पहले सेशन में तो श्रीलंका का एक ही विकेट गिरा, जो रन आउट से आया. मगर फिर दूसरे सेशन में भारत के स्टार और सबसे अनुभवी खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने पसिंदु सूरियाबंदारा को बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया. रवींद्र जडेजा की मैजिकल गेंद को पसिंदु समझ नहीं पाए और बोल्ड हो गए. पसिंदु 63 गेंद पर 35 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे, जिसमें उन्होंने 6 चौके लगाए.
In the air and taken 🙌
Ravindu Rasantha departs for 71 as Manav Suthar strikes 👏👏
Updates ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2 #TeamIndia pic.twitter.com/S5tL40IKYP
— BCCI (@BCCI) August 7, 2026
भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरसे
श्रीलंका इलेवन के साथ कोलंबो में खेले जा रहा वॉर्म-अप मैच के पहले दिन का पहला सेशन पूरी तरह से मेजबान टीम के पक्ष में रहा. भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरसते नजर आए. पहले सेशन में 29 ओवर में 138 रन लुटाए और 1 विकेट मिला, जो रन आउट से आया. भारत की ओर से 6 गेंदबाज एक्शन में दिखे. मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, रवींद्र जडेजा, गुरनूर बरार और मानव सुथार, लेकिन कोई भी गेंदबाज विकेट निकालने में सफल नहीं हो सका. हालांकि, रवींद्र जडेजा ने भारत को सफलता दिलाई है.
That’s Lunch on Day 1 of the warm-up game against SLC XI!
One success in the field for #TeamIndia in the first session!
We will be back for the second session shortly! ⌛️
Updates ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2 pic.twitter.com/wUBFw8PiYf
— BCCI (@BCCI) August 7, 2026
श्रीलंका का स्कोर 200 के पार
भारत के साथ खेले जा रहे प्रैक्टिस मैच में श्रीलंका इलेवन के बल्लेबाज काफी मजबूत नजर आ रहे हैं. निशान मदुशंका और रविंदु रासांथा के बीच पहले विकेट के लिए 110 रनों की शतकीय साझेदारी हुई. ये पार्टनरशिप आगे बढ़ती उससे पहले निशान 66 रन बनाकर ही रन आउट हो गए. फिर पसिंदु 35 रन बनाकर रवींद्र जडेजा का शिकार हुए. रविंदु रासांथा 71 रन बनाकर चलते बने. इस तरह श्रीलंका ने 201 के स्कोर पर अपने 3 विकेट गंवाए हैं.
अब टीम इंडिया यहां से वापसी करना चाहेगी और इसके लिए उसे एक के बाद विकेट झटकने होंगे. वरना, एक बार अगर मेजबान टीम के बल्लेबाज सेट हो गए, तो फिर भारतीय गेंदबाजों को विकेट निकालने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा.
ये भी पढ़ें: रविंद्र जडेजा वनडे वर्ल्ड कप 2027 से बाहर, गुरनुर बराड़, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा को पूर्व क्रिकेटर ने दिया मौका
रवींद्र जडेजा का चला जादू! स्टंप से टकराई रवींद्र जडेजा की मैजिकल बॉल, 40 ओवर तरसने के बाद मिली सफलता
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,