Sport : RCB की हार से प्लेऑफ की रेस हुई दिलचस्प, टॉप-4 की 3 टीमों के पास बराबर अंक, IPL 2026 की अंक तालिका का पूरा हाल #INA

IPL 2026 Updated Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला गया. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में आरसीबी को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, तो वहीं जीटी ने सीजन की 5वीं जीत दर्ज की. ये कहना गलत नहीं होगा कि बोल्ड आर्मी की इस हार से आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की रेस दिलचस्प हो गई है. चूंकि, 3 टीमें ऐसी हैं, जिनके पास 12-12 अंक हैं. तो आइए जानते हैं कि अंक तालिका में अब कौन सी टीम कहां पर है…

RCB की हार से दिलचस्प हुई प्लेऑफ की रेस

गुजरात टाइटंस के साथ खेले जा रहे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हार का सामना करना पड़ा. आरसीबी की इस हार से प्लेऑफ की रेस दिलचस्प हो गई है. असल में यदि आप प्वॉइंट्स टेबल में नजर डालें, तो 3 टीमें एक जैसी स्थिति में हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स… तीनों ही टीमें अंक तालिका में 12-12 अंक के साथ क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर पर है. अब ऐसे में इन तीनों ही टीमों के पास प्लेऑफ में पहुंचने का समान मौका बनता है. हालांकि, इन सबमें RCB का नेट रन रेट सबसे बेहतर है, इसलिए वह दूसरे स्थान पर काबिज है.

पंजाब किंग्स की बादशाहत बरकरार

आईपीएल 2026 में शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन कर रही पंजाब किंग्स की टीम अंक तालिका में अभी भी नंबर-1 पर काबिज है. पंजाब किंग्स ने अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें 6 मैच जीते हैं, एक मैच में हार का सामना किया है, तो वहीं एक मैच बारिश में रद्द हुआ है. इस तरह 13 अंक और +1.043 नेट रन रेट के साथ पंजाब की टीम टेबल टॉपर बनी हुई है और प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे है.

गुजरात टाइटंस नंबर-5 पर काबिज

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराकर गुजरात टाइटंस की टीम ने 2 अंक हासिल किए हैं. हालांकि, IPL 2026 की अंक तालिका में गुजरात के स्थान में कोई बदलाव नहीं हुआ है. फ्रेंचाइजी ने अब तक 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 5 मैच जीते, 4 मैचों में हार का सामना किया है. इस तरह 10 अंक के साथ गुजरात की टीम नंबर-5 पर काबिज है.

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के पास 6-6 अंक हैं और वह क्रमश: 7वें और 8वें स्थान पर मौजूद है. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 5 अंक के साथ आठवें, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अंक तालिका में 4-4 अंक के साथ क्रमश: 9वें और 10वें स्थान पर है.

यहां देखें IPL 2026 अंक तालिका का पूरा हाल

स्थान टीम मैच जीत हार N/R अंक NRR
1 पंजाब किंग्स 8 6 1 1 13 +1.043
2 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 9 6 3 0 12 +1.420
3 सनराइजर्स हैदराबाद 9 6 3 0 12 +0.832
4 राजस्थान रॉयल्स 9 6 3 0 12 +0.617
5 गुजरात टाइटंस 9 5 4 0 10 -0.192
6 चेन्नई सुपर किंग्स 8 3 5 0 6 -0.121
7 दिल्ली कैपिटल्स 8 3 5 0 6 -1.060
8 कोलकाता नाइट राइडर्स 8 2 5 1 5 -0.751
9 मुंबई इंडियंस 8 2 6 0 4 -0.784
10 लखनऊ सुपर जायंट्स 8 2 6 0 4 -1.106

ये भी पढ़ें: GT vs RCB: शुभमन गिल और जोस बटलर की शानदार पारी, गुजरात ने बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

RCB की हार से प्लेऑफ की रेस हुई दिलचस्प, टॉप-4 की 3 टीमों के पास बराबर अंक, IPL 2026 की अंक तालिका का पूरा हाल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button