Sport : DC को बुरी तरह हराकर भी टेबल टॉपर नहीं बन पाई RCB, जानिए अंक तालिका में कौन सी टीम है कहां #INA

IPL 2026 Updated Points Table: आईपीएल 2026 का 39वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम महज 75 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई. वहीं, फिर आरसीबी ने 7वें ओवर की तीसरी गेंद पर ही लक्ष्य को हासिल कर लिया और 9 विकेट से एक बड़ी जीत दर्ज की. हालांकि, इस बड़ी जीत के बावजूद RCB प्वॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर नहीं पहुंच पाई.

नंबर-2 पर ही काबिज है RCB

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स को एकतरफा अंदाज में 9 विकेट से हराया. इस जीत से आरसीबी को 2 अंक मिले और इसके बावजूद आरसीबी अंक तालिका में दूसरे पायदान पर ही बनी हुई है. इस सीजन अब तक RCB ने 8 मैच खेले हैं, जिसमें 6 मैच जीते हैं और 2 मैच में हार का सामना किया है. इस तरह 12 अंक और +1.919 बेहतरीन नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है.

वहीं, IPL 2026 में विजयरथ पर सवार पंजाब किंग्स की टीम अंक तालिका में अभी भी नंबर-1 पर बनी हुई है. पंजाब ने इस सीजन अब तक 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 मैच जीते हैं और एक बार बारिश में धुला है. ऐसे में पंजाब किंग्स की टीम 13 अंक और +1.333 नेट रन रेट के साथ पहले नंबर पर बनी हुई है. सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीमें 10-10 अंक के साथ क्रमश: तीसरे और चौथे पायदान पर हैं.

दिल्ली कैपिटल्स को हुआ नुकसान

IPL 2026 अब तेजी से प्लेऑफ की ओर बढ़ रहा है. ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों मिली हार के चलते दिल्ली कैपिटल्स को भारी नुकसान हुआ है. वैसे तो अंक तालिका में वह नंबर-7 पर ही काबिज है, लेकिन उसके पास 2 अंक हासिल करके अंक तालिका में अपनी स्थिति सुधारने का मौका था, जो उसने गंवा दिया. आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मैच जीते हैं, जबकि 5 मैचों में हार का सामना किया है. इस तरह 6 अंक और -1.060 नेट रन रेट के साथ 7वें स्थान पर है.

3 टीमों की हालत खराब

IPL 2026 की अंक तालिका पर गौर करें, तो बॉटम में मौजूद 3 टीमों की हालत खस्ता दिख रही है. मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स क्रमश: 4-4 अंकों के साथ 9वें और 10वें स्थान पर हैं. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के पास 5 अंक हैं और वह 8वें स्थान पर है.

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 में 8 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मैच जीते और 5 मैचों में हार का सामना किया है. इस तरह 6 अंक के साथ वह 6वें नंबर पर है. वहीं, गुजरात टाइटंस ने इस सीजन 8 मैच खेले हैं, जिसमें 4 जीते और 4 हारे हैं. इस तरह 8 अंक के साथ ये टीम 5वें पायदान पर है.

यहां देखें अंक तालिका का पूरा हाल

रैंकटीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
1Punjab Kings76013+1.333
2Royal Challengers Bengaluru86212+1.919
3Sunrisers Hyderabad85310+0.815
4Rajasthan Royals83510+0.602
5Gujarat Titans8448-0.475
6Chennai Super Kings8356-0.121
7Delhi Capitals8356-1.060
8Kolkata Knight Riders8254-0.751
9Mumbai Indians7254-0.736
10Lucknow Super Giants8264-1.106

ये भी पढ़ें: ‘मुझे नहीं पता ये क्या हुआ…’ RCB से मिली शर्मनाक हार से टूटे अक्षर पटेल, दिया ऐसा बयान हो गया वायरल

DC को बुरी तरह हराकर भी टेबल टॉपर नहीं बन पाई RCB, जानिए अंक तालिका में कौन सी टीम है कहां





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button