Sport : RCB vs GT: टॉस पर ही लगा आरसीबी को बड़ा झटका, खतरनाक सलामी बल्लेबाज हुआ बाहर, जानिए किसे मिला मौका #INA

RCB vs GT : आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले की शुरुआत से पहले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को टॉस पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ बड़ा झटका लगा है. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले से आरसीबी के खतरनाक सलामी बल्लेबाज बाहर हो गए हैं. उनकी जगह पर किसे प्लेइंग-11 में मौका दिया गया है क्या आप इस बारे में जानते हैं. नहीं तो, आइए हम आपको इस बारे में बताते हैं.
आरसीबी को टॉस पर ही लगा बड़ा झटका
दरअसल, आरसीबी की प्लेइंग-11 से इंग्लैंड के दाएं हाथ के बल्लेबाज फिल साल्ट जो आरसीबी के लिए पारी की शुरुआत करते हैं. वो आज मैच से बाहर हो गए हैं. उन्हें प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली है. इस बारे में टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस पर जानकारी दी. वहीं उन्होंने बताया कि फिल साल्ट को प्लेइंग-11 में इंग्लैंड के बाएं हाथ के तूफानी बल्लेबाज जैकब बेथेल रिप्लेस करेंगे. अब साल्ट की जगह बेथेल खेलते हुए नजर आएंगे.
𝚃𝙾𝚂𝚂 & 𝙻𝙸𝙽𝙴 𝚄𝙿 📰
Captain Patidar wins the flip and we’ll be chasing tonight. 💥
Phil Salt misses out due . an injury, and in comes Starboy Jacob Bethell for his first game of #IPL2026. 🤩❤️#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #RCBvGT @nothingindia pic.twitter.com/xfbv9OtMiC
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 24, 2026
इस मैच में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. उन्होंने गुजरात टाइटंस को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. उन्होंने टॉस पर कहा कि, ‘हम टीम में एक बदलाव कर रहे हैं. साल्टी (फिल साल्ट) इंजर्ड हो गए हैं, वो टीम से बाहर है. उनकी जगह पर जैकब बेथेल अंदर आए हैं’. हालंकि उनकी चोट पर कुछ ज्यादा कप्तान की ओर से बताया नहीं गया है.
Going . miss your blinders today, Salty. 👀
Wishing you speedy recovery and we’re waiting . see you out and about again soon. ❤️#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2026 #RCBvGT pic.twitter.com/QikwBRVGp7
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 24, 2026
RCB vs GT की प्लेइंग-11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार.
इम्पैक्ट प्लेयर: जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, वेंकटेश अय्यर
“𝘐𝘵’𝘴 𝘱𝘳𝘦𝘵𝘵𝘺 𝘦𝘭𝘦𝘤𝘵𝘳𝘪𝘧𝘺𝘪𝘯𝘨 𝘵𝘰 𝘸𝘢𝘭𝘬 𝘰𝘶𝘵 𝘸𝘪𝘵𝘩 𝘩𝘪𝘮.” ⚡️🔥
JB said this once and we may get . see this again. 🔜😍 pic.twitter.com/0sv8AFGcIZ
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 24, 2026
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज.
इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, अरशद खान
ये भी पढ़ें : पाकिस्तान सुपर लगी बनी मजाक! अब बांग्लादेश ने दिखाया ठेंगा, PSL 2026 में 2 खिलाड़ियों के खेलने पर आया बड़ा फैसला
RCB vs GT: टॉस पर ही लगा आरसीबी को बड़ा झटका, खतरनाक सलामी बल्लेबाज हुआ बाहर, जानिए किसे मिला मौका
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









