Sport : वैभव सूर्यवंशी को ऑरेन्ज कैप फिर अपने नाम करने के लिए आज बनाने होंगे इतने रन, वरना रेस में रह जाएंगे पीछे #INA

Vaibhav Sooryavanshi: कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का आज 28वां मैच खेला जाने वाला है. ईडन-गार्डन्स पर खेले जाने वाले इस मुकाबले में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें टिकी होंगी, जो इस सीजन धमाकेदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. भले ही वह पिछले मैच में डक पर आउट हुए हो, मगर अब KKR के सामने उनसे मजबूत वापसी की उम्मीद रहेगी. इस सीजन के शुरुआत में वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेन्ज कैप पर कब्जा कर रखा था, लेकिन पिछले कुछ वक्त में इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में फेरबदल हुए और वैभव पिछड़ गए. ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि यदि KKR VS RR मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी को ऑरेन्ज कैप अपने सिर पर सजानी है, तो उन्हें कितने रन बनाने होंगे.

11 नंबर पर पहुंच गए हैं वैभव सूर्यवंशी

अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का दिल जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में 11वें नंबर पर जा पहुंचे हैं. वैभव ने इस सीजन 5 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 5 पारियों में उन्होंने 263.16 की स्ट्राइक रेट और 40 के औसत से 200 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 18 छक्के और 18 चौके भी लगाए हैं.

ऑरेन्ज कैप अपने नाम करने के लिए Vaibhav Sooryavanshi को कितने रन की जरूरत

IPL 2026 में मौजूदा समय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज सनराइजर्स हैदराबाद के अनुभवी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन हैं. 34 वर्षीय बल्लेबाज के ही सिर पर ऑरेन्ज कैप सजी हुई है. क्लासेन ने इस सीजन 6 मुकाबलों में 144.39 की स्ट्राइक रेट और 47.17 के औसत से 283 रन बनाए हैं. ऐसे में अब अगर वैभव को हेनरिक से ऑरेन्ज कैप छीननी है, तो उन्हे आज के मैच में कम से कम 84 रन बनाने होंगे.

बताते चलें, वैभव सूर्यवंशी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पिछले सीजन एक मैच खेला था, जिसमें वह महज 4 रन बनाकर ही आउट हो गए थे. ऐसे में अब वैभव सूर्यवंशी अपने इस रिकॉर्ड को बेहतर बनाना चाहेंगे.

दोपहर में खेला जाएगा KKR VS RR मैच

IPL 2026 का 28वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. ये मैच ईडन-गार्डन्स के मैदान पर खेला जाएगा, जो दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा और टॉस के लिए दोनों कप्तान 3 बजे मैदान पर आएंगे. ऐसे में यदि राजस्थान की टीम पहले बल्लेबाजी करती है, तो वैभव सूर्यवंशी आपको 3.30 बजे से ही बल्लेबाजी करते दिखेंगे. हालांकि, अगर राजस्थान रॉयल्स पहले फील्डिंग करने आती है, तो वैभव की बल्लेबाजी के लिए आपको दूसरी पारी का इंतजार करना होगा.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान सुपर लीग के सामने गली क्रिकेट भी शरमा जाए…, PSL में हुआ कुछ ऐसा, जिसे देख आपकी हंसी छूट जाएगी

वैभव सूर्यवंशी को ऑरेन्ज कैप फिर अपने नाम करने के लिए आज बनाने होंगे इतने रन, वरना रेस में रह जाएंगे पीछे





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close