Sport : 9 रन पर RR के गिरे 5 विकेट, फिर भी कैप्टन रियान पराग ने की अपने बल्लेबाजों की तारीफ, बोले-'हमारी बल्लेबाजी की…' #INA

Riyan Parag Statement: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स का विजयरथ रुक गया है. लगातार 4 मैच जीत चुकी राजस्थान को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 57 रनों से करारी हार मिली, जो इस सीजन रियान पराग की कप्तानी वाली RR के लिए पहली हार है. इस हार के बाद कैप्टन रियान पराग निराश दिखे. तो आइए जानते हैं कि मैच खत्म होने के बाद उन्होंने क्या-क्या कहा?

रियान पराग ने की SRH की गेंदबाजों की तारीफ

सनराइजर्स हैदराबाद के दिए 217 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम 19 ओवर में ही 159 के स्कोर पर ही ढ़ेर हो गई. SRH के डेब्यूडेंट प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने 4-4 विकेट लेकर आरआर की कमर तोड़ दी और राजस्थान को सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा. मैच खत्म होने के बाद खुद रियान पराग ने एसआरएच के युवा गेंदबाजों की जमकर तारीफ की.

रियान पराग ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, “सच कहूं तो, उन चीजों को महसूस करने का अधिक समय नहीं था. हमने लगातार 2 विकेट गंवा दिए, उनकी गेंदबाजी की तारीफ करनी होगी. शायद हमसे कुछ गलतियां हुईं, लेकिन हम इसे एक छोटी सी चूक मानकर इस बारे में ज्यादा नहीं सोचेंगे.” 

दो नए तेज गेंदबाजों के बारे में बात करते हुए पराग ने कहा, “बिल्कुल, मुझे लगता है कि मैंने उन्हें घरेलू मैचों में ज्यादा नहीं देखा है, लेकिन मुझे लगता है कि मैंने साकिब के खिलाफ एक बार खेला था जब मैंने बिहार के खिलाफ असम का सामना किया था. लेकिन उन्होंने शानदार गेंदबाजी की. मैंने महसूस किया कि घरेलू दर्शकों के समर्थन और उनके नाम पुकारने आदि से उन पर कितना दबाव था. मुझे लगा कि उन्होंने पहले चार ओवर, पहले चार, पांच ओवर जिस तरह से फेंके, वह वाकई शानदार था.”

पिच के बारे में क्या बोले रियान पराग?

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने लगातार 4 मैच जीते, लेकिन सोमवार की रात उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार का सामना करना पड़ा, जिसका दोषी कहीं न कहीं कैप्टन ने पिच को ठहराया.

पिच के बारे में बात करते हुए रियान पराग ने कहा, “पिच वास्तव में अच्छी थी. मुझे लगा कि दूसरी पारी में गेंदबाजी करना बेहतर होता, शायद इसलिए क्योंकि हमने विकेट गंवा दिए. नई गेंद से थोड़ी चिपचिपी थी, क्योंकि उस पर चमक थी. चमक हटने के बाद, मुझे लगा कि पिच थोड़ी धीमी हो गई और हम दूसरी पारी में गेंदबाजी कर सकते थे, लेकिन फिर यह बाद की बात है और हम कहीं बेहतर बल्लेबाजी कर सकते थे.”

अपने बल्लेबाजों की रियान ने की तारीफ

सनराइजर्स हैदराबाद के दिए 217 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम का टॉप ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया. आलम ये था कि RR ने 9 रन पर 5 विकेट गंवा दिए. मगर, फिर टीम 158 के स्कोर पर जाकर ऑलआउट हुई. ऐस में कप्तान ने अपनी बल्लेबाजी की गहराई की सराहना की.

बैटिंग यूनिट में गहराई पर बात करते हुए रियान पराग ने कहा, “जहां तक ​​बल्लेबाजी की बात है, मुझे लगता है कि 9 रन पर पांच विकेट गिरने के बावजूद 160 रन बनाना हमारी बल्लेबाजी की गहराई को दर्शाता है.”

क्या हम इस हार से आगे बढ़ेंगे? इसपर पराग ने कहा, “बिल्कुल, जैसा मैंने कहा, यह बस एक छोटी सी चूक है और हम कोलकाता की ओर बढ़ेंगे और बेहतर प्रदर्शन करेंगे.”

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी से हेनरिक क्लासेन ने छीनी ऑरेन्ज कैप, जानिए कौन हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

9 रन पर RR के गिरे 5 विकेट, फिर भी कैप्टन रियान पराग ने की अपने बल्लेबाजों की तारीफ, बोले-'हमारी बल्लेबाजी की…'





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close