Sport : जीत के साथ टॉप-2 में पहुंची RR, पंजाब किंग्स की बादशाहत बरकरार, जानिए IPL 2026 अंक तालिका का पूरा हाल #INA

IPL 2026 Updated Points Table: आईपीएल 2026 का 32वां मैच राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया. इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने 160 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया, जिसे चेज करने उतरी लखनऊ की पूरी टीम 119 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई और 40 रन से जीत दर्ज की. राजस्थान की इस जीत के साथ ही RR ने अंक तालिका में छलांग लगाई है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि अब प्वॉइंट्स टेबल का हाल क्या है और कौन सी टीम किस स्थान पर पहुंच गई है.
दूसरे नंबर पर पहुंची RR
लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 40 रन से जीत दर्ज की और 2 अंक हासिल किए. इसी के साथ RR ने प्वॉइंट्स टेबल में छलांग लगाई और चौथे स्थान से सीधे दूसरे स्थान पर पहुंच गई. राजस्थान ने IPL 2026 में अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें 5 मैच जीते हैं और 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इस तरह +0.790 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ आरआर की टीम दूसरे पायदान पर है.
पंजाब किंग्स की बादशाहत बरकरार
IPL 2026 में 32 मुकाबलों के बाद पंजाब किंग्स की बादशाहत बरकरार है. पंजाब ने 6 मैच खेले हैं, जिसमें 5 मैच जीते हैं और एक मैच बारिश में धुल गया. नतीजन, ये टीम अब तक विजयरथ पर सवार है. टॉप-4 पर गौर करें, तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम नंबर-3 पर है, जिसने 6 मैच खेले हैं 4 मैच जीते और 2 मैच हारे हैं. वहीं, चौथे नंबर पर उन्होंने 7 मैच खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते हैं और 3 मैच हारे हैं.
बाकी टीमों का हाल है ऐसा
IPL 2026 की अंक तालिका में नंबर-5 पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम है, जिसने अब तक 6 मैछ खेले हैं, जिसमें 3 मैच जीते और 3 में हार का सामना किया है. गुजरात टाइटंस नंबर-6 पर है, जिसने 3 मैचों में जीत दर्ज की है और इतने ही मैच हारे हैं. वहीं, मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के पास 4-4 अंक हैं और ये टीमें क्रमश: 7वें 8वें और 9वें स्थान पर हैं.
सबसे आखिर 10वें नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम है, जिसने 7 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ एक मैच जीता है, जबकि 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं एक मैच बारिश में धुला है, जिससे ये टीम 3 अंक के साथ प्वॉइंट्स टेबल में 10वें नंबर पर है.
ये भी पढ़ें: ऑरेन्ज कैप की रेस में फिर शामिल हुए वैभव सूर्यवंशी, जानिए IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के नाम
जीत के साथ टॉप-2 में पहुंची RR, पंजाब किंग्स की बादशाहत बरकरार, जानिए IPL 2026 अंक तालिका का पूरा हाल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









