Sport : ऑरेन्ज कैप की रेस में शामिल संजू सैमसन, टॉप पर SRH का बल्लेबाज, यहां देखिए IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट #INA

IPL 2026 Orange Cap Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है और ऑरेन्ज कैप की रेस में भी फेरबदल होता रहता है. मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ओपनर संजू सैमसन ने अच्छी बल्लेबाजी की और वह इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. आइए जानते हैं कि फिलहाल ऑरेन्ज कैप किसके सिर पर सजी हुई है और लिस्ट में कौन-कौन से बल्लेबाज शामिल हैं…
पांचवें नंबर पर पहुंचे संजू सैमसन
IPL 2026 में ऑरेन्ज कैप की रेस में संजू सैमसन टॉप-5 में शामिल हो गए हैं. 31 वर्षीय सैमसन ने इस सीजन अब तक चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए 5 मैच खेले हैं, जिसकी 5 पारियों में उन्होंने 172.90 के औसत और 46.25 के औसत से 185 रन बनाए हैं. इस दौरान संजू ने 19 चौके और 10 छक्के लगाए हैं.
चौथे नंबर पर यशस्वी जायसवाल
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल चौथे नंबर पर हैं. 24 साल के यशस्वी ने इस सीजन अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसकी 5 पारियों में 157.269 की स्ट्राइक रेट और 61.33 के औसत से 184 रन बनाए हैं.
नंबर-3 पर हैं रजत पाटीदार
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रजत पाटीदार ने 4 मैचों की 4 पारियों में 65 के औसत और 214.29 की स्ट्राइक रेट से 195 रन बनाए हैं. रजत ने इस सीजन 11 चौके और 18 छक्के लगाए हैं. पाटीदार ने इस सीजन अब तक 2 अर्धशतक लगाए हैं.
तीसरे नंबर पर पहुंचे वैभव सूर्यवंशी
IPL 2026 में तहलका मचा रहे वैभव सूर्यवंशी पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने डक पर आउट हो गए थे. इसके बाद वह IPL 2026 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर खिसक गए. वैभव ने सीजन में अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसकी 4 पारियों में 40 के औसत और 266.67 की स्ट्राइक रेट से 200 रन बनाए हैं.
दूसरे नंबर पर ईशान किशन
सनराइजर्स हैदराबाद के कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन मौजूदा समय में IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में दूसरे नंबर पर हैं. ईशान ने इस सीजन 5 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 5 पारियों में 190.18 की स्ट्राइक रेट और 42.60 के औसत से 213 रन बनाए हैं. इस दौरान ईशान के बल्ले से 22 चौके और 12 छक्के निकले हैं.
हेनरिक क्लासेन के सिर पर सजी ऑरेन्ज कैप
IPL 2026 में मौजूदा समय में हेनरिक क्लासेन के सिर पर ऑरेन्ज कैप सजी हुई है. SRH के स्टार बल्लेबाज क्लासेन ने इस सीजन अब तक 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें लगभग 142.68 की स्ट्राइक रेट और 44.80 के औसत से 224 रन बनाए हैं. इस दौरान क्लासेन ने 13 चौके और 8 छक्के लगाए हैं.
ये भी पढ़ें: ये हैं IPL में सबसे ज्यादा मैच हारने वाले टॉप-5 कप्तानों की लिस्ट, नंबर-1 पर है दिग्गज का नाम
ऑरेन्ज कैप की रेस में शामिल संजू सैमसन, टॉप पर SRH का बल्लेबाज, यहां देखिए IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









