Sport : IPL 2026 में अब तक इतने बल्लेबाज लगा चुके हैं शतक, CSK के स्टार प्लेयर के बल्ले से निकली है 2 सेंचुरी #INA

IPL 2026 Century List: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का रोमांचक अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है. अब आईपीएल 2026 के प्लेऑफ के आखिरी स्थान यानी चौथे नंबर के लिए राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और समेत 5 टीमों के बीच टक्कर है. इस सीजन बल्लेबाजों ने खूब धमाल मचाया है. यह दूसरे मैच में एक पारी में 200 से ज्यादा रन बनाए हैं, तो चलिए जानते हैं कि इस सीजन कितने बल्लेबाजों ने शतक लगाया है.

संजू सैमसन 2 बार शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज आईपीएल 2026 में 2 शतक लगाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं. 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में संजू सैमसन ने 56 गेंदों पर 115 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 4 छक्के शामिल थे. इसके 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में संजू सैमसन के बल्ले से शतक निकला था. उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में 54 गेंदों में नाबाद 101 रनों की पारी खेली थी. इस दौरान संजू ने 10 चौके और 6 छक्के लगाए.

विराट कोहली भी इस सीजन लगा चुके हैं शतक

गुजरात टाइटंस के स्टार ओपनर साई सुदर्शन इस सीजन एक शतक लगा चुके हैं. साई सुदर्शन ने 24 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 58 गेंदों में 100 रनों की नाबाद पारी खेली थी. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के बल्ले से भी इस सीजन एक शतक निकला है. कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रायपुर में खेले गए मुकाबले में 60 गेंदों पर नाबाद 105 रन बनाए थे.

केएल राहुल ने खेली थी नाबाद 152 रनों की विस्फोटक पारी

केएल राहुल ने आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के खिलाफ शतक लगाया था. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए पंजाब के खिलाफ मैच में सिर्फ 67 गेंदों पर नाबाद 152 रनों की तूफानी पारी खेली थी. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 68 गेंदों में नाबाद 135 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी. 

वैभव सूर्यवंशी भी जड़ चुके हैं शतक

राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी आईपीएल 2026 में शतक जड़ चुके हैं. सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 37 गेंदों पर 103 रन रनों की तूफानी पारी खेली थी, जिसमें 12 चौके और 5 छक्के शामिल थे. इसके अलावा पंजाब किंग्स के बल्लेबाज कूपर कोनोली, लखनऊ सुपर जायंट्स के ओपनर मिचेल मार्श, कोलकाता नाइट राइडर्स के फिन एलन और मुंबई इंडियंस के रयान रिकल्टेन, क्विंटन डी कॉक और तिलक वर्मा शतक लगाए हैं. यानी आईपीएल 2026 में अब तक कुल 13 शतक लग चुके हैं.

यह भी पढ़ें:  कौन हैं गुरनूर बराड़? IPL में खेले सिर्फ एक मैच और मिल गई टेस्ट और ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह

IPL 2026 में अब तक इतने बल्लेबाज लगा चुके हैं शतक, CSK के स्टार प्लेयर के बल्ले से निकली है 2 सेंचुरी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button