Sport : वैभव सूर्यवंशी ने किया ऑरेंज कैप पर कब्जा, विराट-अभिषेक टॉप-5 से बाहर, IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज #INA

IPL 2026 Orange Cap Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में ऑरेंज कैप की रेस मैच दर मैच बेहद रोमांचक होती जा रही है. राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा बदलाव देखने को मिला. जहां, वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए इसे अपने नाम कर लिया है. वहीं, टॉप-5 बल्लेबाजों के नामों में भी बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.
वैभव सूर्यवंशी ने किया ऑरेंज कैप पर कब्जा
लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने कमाल की बल्लेबाजी की. सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मैच में 15 साल के वैभव ने महज 38 गेंदों पर 93 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 7 चौके और 10 छक्के लगाए. अपनी इस पारी की बदौलत उन्होंने ऑरेंज कैप पर एक बार फिर कब्जा कर लिया है.
जी हां, वैभव इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर आ पहुंचे हैं. 15 साल के इस बल्लेबाज ने IPL 2026 में अब तक खेले गए 13 मैच की 13 पारियों में 44.54 के औसत और 236.32 की स्ट्राइक रेट से 579 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 50 चौके और 53 छक्के लगे हैं.
Outfit of the day: Orange Cap now worn by our very own Vaibhav Sooryavanshi 💗🔥 pic.twitter.com/VCpRlPri3c
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 19, 2026
मिचेल मार्श नंबर-2 पर पहुंचे
राजस्थान रॉयल्स के साथ खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने कमाल की बल्लेबाजी की. उन्होंने 57 गेंदों पर 96 रन ठोके और वह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में दूसरे पायदान पर आ पहुंचे हैं. मार्श ने इस सीजन अब तक खेले गए 13 मैचों की 13 पारियों में 163.118 की स्ट्राइक रेट और 43.13 के औसत से 563 रन बनाए हैं. इस दौरान मिचेल ने एक शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 51 चौके और 36 छक्के निकले हैं.
हेनरिक क्लासेन तीसरे नंबर पर पहुंचे
RR VS LSG मैच से पहले ऑरेंज कैप पर 34 साल के हेनरिक क्लासेन का कब्जा था. लेकिन, इस मैच के खत्म होने के बाद न केवल उनसे नंबर-1 का ताज छिन गया है बल्कि क्लासेन खिसककर सीधे तीसरे पायदान पर आ पहुंचे हैं. क्लासेन ने इस सीजन अब तक 13 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 13 पारियों में उन्होंने 155.89 की स्ट्राइक रेट से 555 रन बनाए हैं. इस दौरान क्लासेन के बल्ले से 5 अर्धशतक भी निकले हैं. उन्होंने 44 चौके और 25 छक्के लगाए हैं.
चौथे नंबर पर पहुंचे साई सुदर्शन
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर काबिज हैं. साई सुदर्शन ने इस सीजन 13 मैच खेले हैं, जिसकी 13 पारियों में उन्होंने 157.83 की स्ट्राइक रेट और 46.17 के औसत से 554 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं. सुदर्श ने 55 चौके और 25 छक्के भी जड़े हैं.
शुभमन गिल पांचवें नंबर पर मौजूद
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं. शुभमन गिल ने इस सीजन 12 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 12 पारियों में उन्होंने 160.46 की स्ट्राइक रेट और 46 के औसत से 552 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 5 अर्धशतक निकले हैं. उन्होंने 50 चौके और 27 छक्के भी जड़े हैं.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने खेली 93 रनों की तूफानी पारी, राजस्थान ने लखनऊ को 7 विकेट से हराकर प्लेऑफ में खुद को रखा जिंदा
वैभव सूर्यवंशी ने किया ऑरेंज कैप पर कब्जा, विराट-अभिषेक टॉप-5 से बाहर, IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









