Sport : अब आएगा मजा! राजस्थान रॉयल्स की जीत से बढ़ी 4 टीमों की टेंशन, चौथे स्पॉट के लिए अब ये टीम है प्रबल दावेदार #INA

IPL 2026 Points Table Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 64वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया. सवाई मानसिंह स्टेडियम पर खेले गए इस अहम मुकाबले में मेजबान आरआर ने शानदार प्रदर्शन किया और जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही राजस्थान ने 2 अंक हासिल किए और अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है. इतना ही नहीं प्लेऑफ में पहुंचने की ओर राजस्थान रॉयल्स ने एक कदम भी बढ़ाया है. जहां, एक ओर आरआर का खेमा इस जीत का जश्न मना रहा है, तो वहीं उनकी इस जीत से एक साथ 4 टीमों की चिंता बढ़ गई है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको प्लेऑफ के समीकरण के बारे में बताते हैं.
राजस्थान रॉयल्स नंबर-4 पर पहुंची
राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच एक अहम मुकाबला खेला गया. सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने 221 रनों का लक्ष्य खड़ा कर दिया. इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने वैभव सूर्यवंशी की 93 रनों की पारी की बदौलत महज 3 विकेट के नुकसान पर 5 गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य को हासिल कर लिया और 7 विकेट से इस मैच पर कब्जा कर लिया. इस जीत से RR को 2 अहम अंक मिले हैं, जिससे अब राजस्थान की टीम अंक तालिका में 14 अंकों के साथ चौथे पायदान पर आ पहुंची है.
अब यदि राजस्थान की टीम अपना आखिरी लीग मैच भी जीत लेती है, तो उसे प्लेऑफ में पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता. हालांकि, अगर वह आखिरी मैच हार जाती है, तो फिर उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा.
Finding their groove again 😎@rajasthanroyals make a smooth re-entry into the Top 4️⃣ 💪#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvLSG pic.twitter.com/K56l8g8SC6
— IndianPremierLeague (@IPL) May 20, 2026
4 टीमों की बढ़ गई टेंशन
राजस्थान रॉयल्स की जीत से प्लेऑफ की रेस में जीवित 4 टीमों की चिंता बढ़ गई है. इसमें पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें शामिल हैं.
- पंजाब किंग्स 13 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है. उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए हर हाल में अपना आखिरी लीग मैच जीतना होगा, साथ ही साथ उम्मीद करनी होगी कि राजस्थान की टीम अपना आखिरी लीग मैच हार जाए.
- चेन्नई सुपर किंग्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपना आखिरी लीग मैच जीतना होगा, प्लेऑफ की रेस में शामिल बाकी की टीमों की हार की उम्मीद करनी होगी.
- दिल्ली कैपिटल्स के पास फिलहाल 12 अंक हैं और उसे भी प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए आखिरी लीग मैच जीतना होगा और बाकी की टीमों के हारने की उम्मीद करनी होगी.
- कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक 12 मैच खेले हैं और उसके पास 11 अंक हैं. ऐसे में केकेआर यदि अपने दोनों ही मैच जीत लेती है, तो उसके पास 15 अंक हो जाएंगे. हालांकि, उसे अपने दोनों मैच जीतने के साथ-साथ पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के आखिरी लीग मैच में हारने की उम्मीद भी करनी होगी.
गौर करने वाली बात ये भी है कि अब अगर राजस्थान अपना आखिरी लीग मैच जीत लेती है, तो वह सबको पीछे छोड़ते हुए प्लेऑफ में पहुंच जाएगी.
3 टीमें कर चुकी हैं प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई
IPL 2026 के प्लेऑफ में 3 टीमें पहले से ही क्वालीफाई कर चुकी हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सबसे पहले टॉप-4 के लिए क्वालीफाई किया और वह 18 अंक के साथ अंक तालिका में टॉप पर है. वहीं, गुजरात टाइटंस 16 अंक के साथ दूसरे पायदान पर है, तो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 16 अंक के साथ तीसरे पायदान पर काबिज है. हालांकि, अब देखने वाली बात होगी कि प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम कौन सी होगी.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने किया ऑरेंज कैप पर कब्जा, विराट-अभिषेक टॉप-5 से बाहर, IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
अब आएगा मजा! राजस्थान रॉयल्स की जीत से बढ़ी 4 टीमों की टेंशन, चौथे स्पॉट के लिए अब ये टीम है प्रबल दावेदार
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









