Sport : श्रीसंत ने हरभजन सिंह को इंस्टाग्राम पर किया ब्लॉक, 'थप्पड़कांड'पर पर बोले- 'कभी भूलूंगा नहीं…' #INA

IPL 2008 में श्रीसंत और हरभजन सिंह के बीच हुआ थप्पड़कांड के बार फिर चर्चा में आ गया है. पूर्व तेज गेंदबाज श्रीसंत ने अब हरभजन सिंह पर आईपीएल स्लैपगेट से पैसे कमाने का आरोप लगाया है. हाल ही में एक इंटरव्यू में एस श्रीसंत ने दावा किया है कि जिसमें उन्होंने बताया कि हरभजन ने स्लैपगेट पर आधारित एक एडवरटाइजमेंट बनाकर लगभग पैसे कमाए. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि भज्जी ने श्रीसंत से इस एडवरटाइजमेंट को उनके इंस्टाग्राम पर लगाने के लिए भी कहा था, लेकिन पूर्व पेसर ने ऐसा करने से सीधे तौर पर मना कर दिया था.

श्रीसंत ने लगाया हरभजन सिंह पर लगाया आरोप

भारतीय तेज गेंदबाज श्रीसंत ने एक इंटरव्यू में हरभजन सिंह पर आरोप लगाया है कि वह आईपीएल में हुए थप्पड़कांड से पैसे कमा रहे हैं. मलयालम समाचार आउटलेट ‘मातृभूमि’ ने श्रीसंत के हवाले से कहा, “मैंने किसी भी इंटरव्यू में भज्जी के बारे में कभी बात नहीं की है,  यह पहली बार होगा..हाल तक, कोई समस्या नहीं थी, लेकिन उन्होंने एक बार फिर इस बारे में एक विज्ञापन बनाया. उन्होंने इससे लगभग 80 लाख से 1 करोड़ रुपये कमाए. फिर उन्होंने मुझे फोन किया और मुझसे इसके बारे में एक स्टोरी पोस्ट करने के लिए कहा.”

श्रीसंत नहीं भूलेंगे थप्पड़कांड

हरभजन सिंह ने उस विज्ञापन को श्रीसंत से उनके इंस्टाग्राम पर शेयर करने के लिए कहा था. मगर, श्रीसंत को ये बात बिलकुल पसंद नहीं आई. रिपोर्ट्स की मानें, तो श्रीसंत ने इसी के बाद भज्जी को ब्लॉग कर दिया था.

श्रीसंत ने आगे कहा, “मैंने उनसे कहा, ‘मैं माफ कर दूंगा, लेकिन कभी भूलूंगा नहीं… अगर कोई आपके साथ कुछ गलत करता है, तो आपको उसे माफ कर देना चाहिए, लेकिन कभी भूलना नहीं चाहिए. अगर आप भूल जाते हैं, तो वे फिर से वही काम करेंगे. वह इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. इसमें कोई शक नहीं है.”

क्या था थप्पड़कांड?

IPL 2008 में शुरू हुआ था, जिसमें हरभजन सिंह मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे और श्रीसंत किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेल रहे थे. वहीं, मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हुए मैच के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी हैंडशेक कर रहे थे, तभी भज्जी ने श्रीसंत को सभी के सामने थप्पड़ मार दिया था. उसके बाद श्रीसंत को रोते हुए देखा गया और देखते ही देखते मामला बढ़ गया. इस मामले के बढ़ने के बाद हरभजन सिंह को पूरे सीजन के लिए बैन कर दिया गया था और उनकी मैच फीस भी काट ली गई थी.

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी 24 घंटे के अंदर विराट कोहली से छीन सकते हैं ऑरेंज कैप, बनाने होंगे आज सिर्फ इतने रन

श्रीसंत ने हरभजन सिंह को इंस्टाग्राम पर किया ब्लॉक, 'थप्पड़कांड'पर पर बोले- 'कभी भूलूंगा नहीं…'





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button