Sport : 'हमें रिप्लेस करना आसान नहीं था, वैभव सूर्यवंशी अभी बच्चा…', राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी पर धवन का बड़ा बयान #INA

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बल्ले से तहलका मचा रहे हैं. जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह जैसे गेंदबाजों की गेंद पर छक्का लगाकर वैभव खुब सुर्खियां बटोर रहे हैं. वैभव ने जसप्रीत बुमराह का पहली बार सामना करते हुए पहली ही गेंद पर छक्का जड़ सनसनी मचा दी थी. भारतीय हों या विदेशी हर दिग्गज क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. इसी बीच पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की है. 

बुमराह-अर्शदीप को इतने बड़े छक्के मारता है – शिखर धवन

शिखर धवन ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा, “अगर वैभव सीनियर लेवल पर शानदार प्रदर्शन कर रहा है, तो यही मायने रखता है, उसकी उम्र नहीं. हां, वह अभी बच्चा है, लेकिन जिस तरह से वो बुमराह और अर्शदीप को इतने बड़े छक्के मारता है, वह वाकई चौंकाने वाला है. कई बड़े खिलाड़ी भी इतनी कम उम्र में ऐसा नहीं कर पाए हैं. जाहिर है, उसका समय जरूर आएगा. यह तय है.”

यह भी पढ़ें:  पाकिस्तान सुपर लीग में बड़ा ड्रामा…, PSL के LIVE मैच में स्टीव स्मिथ ने की तोड़फोड़

हमें रिप्लेस करना आसान नहीं था – शिखर धवन

पूर्व भारतीय ओपनर ने आगे कहा, “देखिए, अगर टॉप ऑर्डर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, तो उन्हें आसानी से बदला नहीं जा सकता. जब रोहित, विराट और मैं खेल रहे थे, तब हम लगभग एक दशक तक खेले और हमें रिप्लेस करना आसान नहीं था. यह हर खिलाड़ी पर निर्भर करता है कि वह इसे कैसे लेता है. थोड़ा दुख तो होता है, लेकिन अगर मौका आसानी से न मिले तो निराश नहीं होना चाहिए. वैभव को इतनी कम उम्र में बहुत सारी प्रतिभाएं मिली हुई हैं.”

IPL  2026 में बल्ले से तहलका मचा रहे हैं वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 के ऑरैंज कैप की लिस्ट में यानी इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने इस सीजन 9 मैचों में 9 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 400 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 2 अर्धशतक निकला है. वैभव का हाईस्कोर 103 रन रहा है. उन्होंने 44.44 की औसत और 238.09 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. वैभव सूर्यवंशी अब तक कुल 34 चौके और 37 छक्के लगा चुके हैं. 

यह भी पढ़ें:  IPL इतिहास में इन 5 मौकों पर चेज हुआ सबसे बड़ा टोटल, जानिए किन टीमों ने कब किया ये कारनामा

'हमें रिप्लेस करना आसान नहीं था, वैभव सूर्यवंशी अभी बच्चा…', राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी पर धवन का बड़ा बयान





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button